आदिवासी बयान को लेकर घिरी कांग्रेस – भाजपा ने कहा ‘हिंदू समाज को बांटने की साजिश’, मांगी सार्वजनिक माफी
बड़वानी: मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के 'आदिवासी हिंदू नहीं' वाले बयान पर बवाल मचा हुआ है। पश्चिम निमाड़ क्षेत्र के आदिवासी सांसदों ने इस पर पलटवार करते हुए सिंघार से माफी मांगने की बात कही है। क्षेत्र के राज्यसभा सांसद, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता और राष्ट्रीय नीति एवं शोध प्रभारी (एसटी) मोर्चा डॉ सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि आदिवासी हिंदू धर्म का अभिन्न अंग और सनातन संस्कृति को मानने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रकृति पूजक और सनातन संस्कृति का वाहक हैं। आदिवासी समाज पगड़ी बांधता है, हनुमान भीलट देव, पीपल, तुलसी, जल अग्नि, वायु की पूजा करता हैं और यही हिंदुत्व है। उसकी संस्कृति और परंपरा हिंदुत्व के समान है। उन्होंने पूछा कि उमंग सिंघार को धर्म की व्याख्या करने का अधिकार किसने दिया। उन्हें पूरे देश के आदिवासी समाज से माफी मांगना चाहिए।
बड़वानी सांसद ने अनुसार फूट डाल रही कांग्रेस
खरगोन बड़वानी लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा सांसद और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस हिंदू धर्म में फूट डालने का प्रयास कर रही है। भारत के संविधान में आदिवासी समाज को हिन्दू समाज का अभिन्न अंग माना गया है तथा 1951 की जनगणना में भी इसी परिधि में हमारे आदिवासी समुदाय को गिना गया है।
कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप
उन्होंने कहा कि हम प्रकृति के पूजक हैं और हिन्दू समाज के सभी त्यौहार जिसमे दीपावली, होली, दशहरा, रक्षाबंधन आदि सभी प्रकार के हिन्दू त्यौहार मनाते हैं। उन्होंने कहा कि उमंग सिंघार जिस तरह से आदिवासी समाज को बरगलाने व बहकाने का काम कर रहे हैं, आदिवासी समाज इसको जान चुका है कि कांग्रेस पार्टी वोट बैंक की राजनीति करती है। आदिवासी समाज इस बात को बहुत अच्छी तरीके से जानता है कि वह हिंदू समाज का अभिन्न हिस्सा है।
उमंग सिंघार से माफी की मांग
अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य के पुत्र और भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य ने भी वक्तव्य की निंदा करते हुए उमंग सिंघार से माफी की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम हिंदू हैं। उन्होंने कहा कि हर ग्राम में महादेव, बजरंगबली, माता जी का मंदिर है। और प्रत्येक आदिवासी एक दूसरे से मिलने पर राम-राम का ही अभिवादन करता है।


सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए