5 दिन में माफी वरना कोर्ट में मिलेंगे’ – ABVP नेता की सख्त चेतावनी, ओपी राजभर पर बड़ा हमला
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज प्रकरण के बाद सियासत लगातार गरमा रही है। गोंडा निवासी और एबीवीपी से जुड़े आदर्श तिवारी आजाद ने मंत्री ओपी राजभर को लीगल नोटिस भेजा है। इस मामले में बड़ी संख्या में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्र घायल हुए थे। घटना को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध तेज कर दिया है। इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के विवादित बयान ने राजनीतिक माहौल को और अधिक गर्मा दिया है। दरअसल सुभासपा मुखिया व कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को लेकर एक बयान दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ओपी राजभर ने उन्हें गुंडा कहा। उनके इस बयान को एबीवीपी संगठन ने अपनी प्रतिष्ठा और लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला बताया है। एबीवीपी कार्यकर्ता लगातार उनकी बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में मंत्री के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई का रास्ता भी खोल दिया गया है।
गोंडा निवासी और एबीवीपी से जुड़े आदर्श तिवारी आजाद ने एडवोकेट सिद्धार्थ शंकर दुबे के माध्यम से मंत्री ओपी राजभर को लीगल नोटिस भेजा है। इस नोटिस में मंत्री ओपी राजभर को पांच दिन के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए कहा गया है। साथ ही यह भी कहा गया कि 7 दिन के भीतर लिखित आश्वासन दें कि भविष्य में आप ABVP व किसी भी छात्र संगठन के खिलाफ ऐसी दुर्भावनापूर्ण भाषा का प्रयोग नहीं करेंगे। नोटिस के जरिये साफ तौर से बताया गया है कि अगर निर्धारित समय सीमा में माफी नहीं मांगी जाती, तो मानहानि का दीवानी और आपराधिक मुकदमा दायर किया जाएगा।
नोटिस में कहा गया है कि एबीवीपी दशकों से छात्र हितों और शिक्षा सुधार के लिए लोकतांत्रिक तरीक़े से संघर्षरत है। ऐसे संगठन को गुंडा कहना न केवल उसकी छवि को धूमिल करने का प्रयास है, बल्कि लाखों छात्रों के आत्मसम्मान पर भी आघात है। इसमें यह भी जोड़ा गया कि मंत्री ओपी राजभर का बयान राजनीतिक पूर्वाग्रह से प्रेरित है और संगठन को बदनाम करने का षड्यंत्र है।इसके साथ ही एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर मंत्री ओपी राजभर ने सार्वजनिक मांफी नहीं मांगी तो वे इसे जनआंदोलन का रूप देंगे। छात्र संगठन ने यह भी कहा कि ओपी राजभर का बयान लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों के विपरीत है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।


व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 243 प्रत्याशियों के नाम घोषित
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला