इंदौर में बच्चों की मौत दुर्घटना नहीं, हत्या है, राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा सरकार चलाने का क्या हक है?
भोपाल: मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित महाराजा यशवंतराव अस्पताल के एनआईसीयू में 2 नवजात बच्चों को चूहों द्वारा कुतरने और बाद में दोनों बच्चों की मौत को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हत्या कहा है. राहुल गांधी ने इंदौर की घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया. राहुल गांधी ने लिखा कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि सीधी-सीधी हत्या है. यह इतनी भयावय, अमानवीय और असंवेदनशील है कि इसके बारे में सुनकर ही रूह भी कांप जाए.
'नवजात की सुरक्षा तक नहीं, फिर सरकार का क्या काम'?
राहुल गांधी ने लिखा कि एक मां की गोद से उसका बच्चा छिन गया, सिर्फ इसलिए क्योंकि सरकार ने अपनी सबसे बुनियादी जिम्मेदारी नहीं निभाई. हेल्थ सेक्टर को जानबूझकर प्राइवेट हाथों में सौंपा गया. जहां इलाज अब सिर्फ अमीरों के लिए रह गया है और गरीबों के लिए सरकारी अस्पताल अब जीवनदायी नहीं, मौत के अड्डे बन चुके हैं. प्रशासन हर बात की तरह कहता है जांच होगी, लेकिन सवाल यह है कि जब आप नवजात बच्चों की सुरक्षा तक नहीं कर सकते, तो सरकार चलाने का क्या हक है?
राहुल गांधी ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को शर्म से सिर झुका लेना चाहिए. आपकी सरकार ने देश के करोड़ों गरीबों के स्वास्थ्य का अधिकार छीन लिया है. अब मां की गोद से बच्चे तक छिनने लगे हैं.
बाल आयोग ने मांगा 3 दिन में जवाब
इंदौर की इस घटना को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है. आयोग ने इंदौर कलेक्टर से 3 दिन में जवाब मांगा है. उधर घटना को लेकर चिकित्सा शिक्षा विभाग आयुक्त तरुण राठी इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने हॉस्पिटल के पीडियाट्रिक यूनिट का भी दौरा किया. उधर मानव अधिकार आयोग ने भी मामले में संज्ञान लिया है. आयोग ने भी अस्पताल अधीक्षक को जांच के निर्देश दिए हैं और एक माह में रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है.
1 सितंबर को चूहे ने कुतरे थे 2 नवजातों के हाथ
बता दे कि सोमवार शाम यानि 1 सितंबर को इंदौर के एमवाय अस्पताल के एनआईसीयू में भर्ती 2 नवजातों के हाथ को एक चूहे ने कुतर दिया था. जिसका वीडियो भी सामने आया था. इस घटना के बाद मंगलवार को 1 नवजात की मौत हो गई थी. इसके बाद प्रशासन ने उसकी मौत की वजह निमोनिया सीवियर सेप्टिसीमिया होना बताया. इधर बुधवार को दूसरे नवजात की भी मौत हो गई है. इस मामले में डॉक्टर जितेंद्र का कहना है कि बच्ची के इंडेक्स फिंगर में मामूली रेट बाइट भी था लेकिन बच्ची की मौत कंजेटियल डिसीज और सेप्टीसीमिया की वजह से हुई है.


चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 243 प्रत्याशियों के नाम घोषित
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त