नासिक में 6,125 जिलेटिन छड़ें, 2,200 डेटोनेटर, और 150 मीटर डी.एफ. तार जब्त
नई दिल्ली । महाराष्ट्र के नासिक जिले के सरुल शिवर गांव में वाडीवरहे थाना पुलिस ने बिना अनुमति रखे गए विस्फोटकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6,125 जिलेटिन छड़ें, 2,200 डेटोनेटर, और 150 मीटर डी.एफ. तार जब्त किए। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि सरुल शिवर में खनन के लिए विस्फोटक सप्लाई करने वाली एक कंपनी से जुड़े लोग अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री जमा कर रहे हैं। छापेमारी में 49 डिब्बों में अमोनियम नाइट्रेट युक्त 6,125 जिलेटिन छड़ें और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। ये विस्फोटक खनन साइट के ऑफिस और आरोपियों के घरों के पीछे टिनशेड में लापरवाही से रखे गए थे, जिसके लिए कोई अनुमति नहीं थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास विस्फोटकों के भंडारण और उपयोग का कोई लिखित ब्योरा नहीं था, जो सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह छापेमारी की गई, जिसके बाद वाडीवरहे पुलिस स्टेशन में सात आरोपियों के खिलाफ भारतीय विस्फोटक अधिनियम के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया।
जांच में पता चला कि ये विस्फोटक स्थानीय खदानों में खनन के लिए उपयोग किए जाते थे, लेकिन इन्हें बिना उचित अनुमति और सुरक्षा मानकों के रखा गया था। पुलिस ने जब्त सामग्री को सुरक्षित कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।


28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई
रोमांस से भरपूर ‘चांद मेरा दिल’, लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल
बंगाल चुनाव में गरजे पीएम मोदी, कूचबिहार से दिया संदेश—TMC बनाम BJP की सीधी लड़ाई
रिटायरमेंट नहीं, लगातार काम—अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों का इंतजार
ईरान-अमेरिका टकराव तेज: ट्रंप ने तय किया हमले का समय, होर्मुज को लेकर दुनिया में हलचल
पुलिस के होश उड़ाए महिलाओं ने: चोरी में असली सोने की जगह दी आर्टिफिशियल ज्वेलरी
बेरहमी की हद: पति ने पत्नी को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा,खून से सने शव के साथ गुजारी रात
‘तू या मैं’ और ‘ओ रोमियो’ समेत ये फिल्में-सीरीज करेंगी एंटरटेनमेंट फुल
मौसम का कहर जारी: सिक्किम में भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे, यूपी में बिजली गिरने से 3 दिन में 15 की जान गई
गर्मी के बीच बारिश की दस्तक, वाराणसी में मौसम ने लिया यू-टर्न
हादसे ने छीनी दो जिंदगियां, बाइक पुलिया से भिड़ी; घर लौटते वक्त हादसा