फर्जी डिप्टी CM बनकर रेलवे अधिकारियों पर रौब झाड़ा, RPF ने किया गिरफ्तार
सूरत। गुजरात के औद्योगिक शहर सूरत में एक युवक ने खुद को मध्यप्रदेश का डिप्टी सीएम बताकर रेलवे अफसरों को धमकाने की कोशिश की। मगर आरपीएफ की सतर्कता से उसकी चाल बेनकाब हो गई और पूरा मामला पुलिस तक पहुंच गया।
बिना टिकट पकड़ा गया युवक
यह घटना 29 अगस्त की है। सूरत स्टेशन पर टीटीई ने रणजीत यादव नामक युवक को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा और नियमानुसार जुर्माना लगाया। इसके कुछ समय बाद आरपीएफ उप निरीक्षक कुलदीप सिंह के मोबाइल पर फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को एमपी डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला बताते हुए कहा कि आपने मेरे परिचित रणजीत यादव को क्यों पकड़ा, तुरंत छोड़ दीजिए। फोन पर बातचीत का लहजा और रवैया देखकर उप निरीक्षक को शक हुआ। जांच में साफ हुआ कि यात्री पर सिर्फ जुर्माना लगाया गया है। इसके बाद भी फोन करने वाला शख्स धमकी देने लगा और बोला कि आप एक परिचित को नहीं संभाल सकते, रसीद कैसे काट दी। अगले दिन यानी 30 अगस्त को पुलिस ने रणजीत यादव को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पहले तो उसने खुद को डिप्टी सीएम का करीबी बताया लेकिन जब सख्ती से सवाल हुए तो उसने कबूल किया कि फोन उसी ने किया था। वह दूसरे मोबाइल नंबर से खुद को डिप्टी सीएम बताकर अफसरों को गुमराह कर रहा था।
आरपीएफ की जांच में सामने आई सचाई
युवक की पहचान रणजीत मिट्टुलाल यादव (21) निवासी रघुराजनगर, जिला सतना, मध्यप्रदेश के रूप में हुई। मोबाइल की जांच में कई नेताओं, मंत्रियों, पुलिस अफसरों और आरपीएफ अधिकारियों के नंबर मिले। इससे साफ हुआ कि वह लंबे समय से इस तरह की फर्जी पहचान बनाकर अफसरों पर दबाव डालने की कोशिश कर रहा था।
मोबाइल में मिले नेताओं और अफसरों के नंबर
सूरत आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 204, 319(2) और आईटी एक्ट की धारा 66(डी) में केस दर्ज कर उसे रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने और कहां-कहां इस तरह का खेल रचा है।


राशिफल 2 अप्रैल 2026: ये राशि पाएंगी लाभ, ये राशि होंगे मुश्किलों का सामना
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती की चुनावी शुरुआत लखनऊ से, बीजेपी और सपा के बीच BSP के लिए चुनौतीपूर्ण रास्ता
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव