साउथ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिरई’ का ट्रेलर जारी
मुंबई । साउथ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिरई’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कार्तिक गट्टमनेनी के निर्देशन और टीजी विश्व प्रसाद व कृति प्रसाद के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म पहले से ही चर्चा में थी। अब इसमें नॉर्थ मार्केट के लिए धर्मा प्रोडक्शंस के जुड़ने से इसका स्केल और भी बड़ा हो गया है। फिल्म 12 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर में दिखाए गए शानदार विजुअल्स दर्शकों को एक अलग ही ब्रह्मांड में ले जाते हैं, जहां अच्छाई और बुराई का महासंग्राम देखने को मिलेगा। मंचु मनोज़ का डार्क और डरावना खलनायक अवतार रोमांचक है, वहीं ‘हनुमान’ जैसी सुपरहिट फिल्म से दर्शकों का दिल जीत चुके तेजा सज्जा एक निडर सुपर योद्धा के रूप में दिखाई दे रहे हैं। उनका करिश्माई लुक और स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है। फिल्म में जगपति बाबू, जयराम, श्रिया सरन और रितिका नायक जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
यह स्टारकास्ट ‘मिरई’ को और भी मजबूत बनाती है। ट्रेलर से साफ है कि हर फ्रेम में उच्चस्तरीय वीएफएक्स और भव्यता देखने को मिलेगी। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए तकनीकी और विजुअल दोनों स्तरों पर एक नया अध्याय साबित हो सकती है। ‘मिरई’ का बैकग्राउंड स्कोर भी खास आकर्षण है। संगीतकार गौरा हरी ने ट्रेलर में अपने जोशीले संगीत से ऐसे पल बनाए हैं, जो दर्शकों की धड़कनें तेज कर देते हैं। युद्ध के दृश्य, ग्राफिक्स और संवाद, सब मिलकर फिल्म को पैन-इंडिया स्तर पर एक बड़ा अनुभव देने का वादा करते हैं।
ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर ‘मिरई’ ट्रेंड करने लगी है। प्रशंसकों का कहना है कि यह फिल्म सिर्फ एक और एक्शन ड्रामा नहीं, बल्कि एक ऐसा सिनेमैटिक अनुभव है जो हॉलीवुड की फैंटेसी फिल्मों की टक्कर का होगा। फिल्म के निर्देशक कार्तिक गट्टमनेनी का कहना है कि “मिरई केवल एक कहानी नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी यात्रा है जो दर्शकों को अच्छाई और बुराई के शाश्वत संघर्ष से जोड़ती है।” वहीं निर्माता टीजी विश्व प्रसाद का मानना है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा की तकनीकी सीमाओं को आगे बढ़ाएगी।


राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'