CRPF इंस्पेक्टर की डेडबॉडी मिलने से कानपुर में हड़कंप, दूसरी शादी की तैयारी के बीच मौत पर उठे सवाल
कानपुर: सेंट्रल स्टेशन के पार्किंग एरिया में शुक्रवार को एक कार में भीतर सीआरपीएफ इंस्पेक्टर का शव मिला। उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में थी। वह 12 दिन पहले कानपुर के साकेत नगर स्थित ससुराल आए थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पहली पत्नी की आत्महत्या के बाद इंस्पेक्टर की यह दूसरी शादी थी। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी सीआरपीएफ इंस्पेक्टर निर्मल उपाध्याय (38) की दूसरी शादी 27 नवंबर, 2023 को साकेत नगर निवासी राशि से हुई थी। राशि के मुताबिक, निर्मल शराब के लती थे और हमेशा मारपीट करते थे। इससे तंग आकर मायके में रहने लगी थी। 12 दिन पहले वह मेडिकल लीव लेकर कानपुर आए थे। गुरुवार देर रात शराब पीने के बाद फिर से मारपीट की थी। राशि ने पुलिस को चोट के निशान भी दिखाए।
पत्नी ने मारपीट की शिकायत पुलिस से की थी
राशि ने मारपीट की शिकायत किदवई नगर पुलिस से की थी। शुक्रवार सुबह निर्मल बिना बताए किराए पर रहने वाले संजय चौहान के साथ कार से चले गए थे। संजय चौहान ने बताया कि स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने कैंट साइड स्थित पार्किंग एरिया में कार खड़ी की। निर्मल ने कहा कि तुम घर चले जाओ कार पार्किंग में लगा दूंगा। इसपर संजय घर लौट आए और निर्मल कार की ड्राइविंग सीट पर ही बैठे रहे।
लिवर सिरोसिस के मरीज थे निर्मल: राशि
पार्किंग एरिया में 12 घंटे तक कार खड़ी रहने पर पार्किंग संचालक जांच करने पहुंचा तो अंदर बैठे निर्मल का सिर लटका हुआ था। सीट बेल्ट शरीर पर लगी हुई थी। जीआरपी ने कार के गेट का लॉक खुलवाकर शव को बाहर निकलवाया। जीआरपी कार्यवाहक इंस्पेक्टर अर्पित तिवारी का कहना है कि पहली पत्नी की आत्महत्या के बाद निर्मल ने दूसरी शादी की थी। वहीं पत्नी ने बताया कि निर्मल लिवर सिरोसिस की बीमारी से पीड़ित थे। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


राशिफल 2 अप्रैल 2026: ये राशि पाएंगी लाभ, ये राशि होंगे मुश्किलों का सामना
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती की चुनावी शुरुआत लखनऊ से, बीजेपी और सपा के बीच BSP के लिए चुनौतीपूर्ण रास्ता
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव