बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी, पुलिस ने जारी किया हाई अलर्ट
भागलपुर। नेपाल के रास्ते बिहार में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी घुस आए हैं। तीनों आतंकियों के नाम और फोटो साझा करते हुए पुलिस मुख्यालय ने भागलपुर सहित सभी जिलों को अलर्ट किया है। जिन आतंकियों के बिहार में घुसपैठ की बात सामने आई है उनमें बहावलपुर का मोहम्मद उस्मान, उमरकोट का आदिल हुसैन और रावलपिंडी का रहने वाला हसनैन अली अवान शामिल है। तीनों के पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है।
जानकारी अनुसार तीनों आतंकी अगस्त के दूसरे सप्ताह में ही काठमांडू पहुंचे थे। वहां से बिहार में घुसपैठ की बात कही गई है। तीनों आतंकियों द्वारा देश में आतंकी घटनाओं को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई गई है। भागलपुर के आसपास के जिलों की बात करें तो अररिया, किशनगंज और सुपौल नेपाल बॉर्डर से मिलती है। वहीं मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण भी बॉर्डर से जुड़ा है। मुख्यालय ने इन जिलों को स्थानीय स्तर पर खुफिया तंत्र सक्रिय करने का निर्देश दिया है।
पूर्णिया रेंज डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल का कहना है कि पाकिस्तान के तीन संदिग्धों के नेपाल के रास्ते बिहार में घुसपैठ को लेकर मुख्यालय ने अलर्ट किया है। जिलों में चौकसी बढ़ा दी गई है।
नेपाल बॉर्डर से पाकिस्तानी और पाक समर्थित संदिग्ध आतंकियों के बिहार में प्रवेश की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। पिछले साल पांच सितंबर को मोतिहारी पुलिस ने नेपाल बॉर्डर के पास से भागलपुर के बरहपुरा के रहने वाले नजरे सद्दाम को जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया था। उसके पाकिस्तानी आतंकी संगठन से संपर्क होने की बात भी सामने आई थी। इस साल फरवरी में एनआईए की टीम नजरे सद्दाम के बरहपुरा स्थित घर भी पहुंची थी। नजरे सद्दाम के घर की तलाशी ली गई थी और महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि जब्त कर ले गई थी।


यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं
लापरवाही बर्दाश्त नहीं: 23 शिक्षकों पर कार्रवाई, जवाब तलब
ट्रंप और चांसलर मर्ज के विवाद के बाद लिया गया जर्मनी से सैनिक हटाने का फैसला
आस्था की लहर: चारधाम यात्रा के लिए उमड़ी भीड़, रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन