छत्तीसगढ़ में मॉनसून एक्टिव, अगले 24 घंटे में कई जगहों पर बारिश का अनुमान
छत्तीसगढ़ : एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. आगामी घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोडागांव और उत्तर बस्तर कांकेर सहित कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.
येलो अलर्ट जारी, इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोडागांव और उत्तर बस्तर कांकेर जिलों में आगामी घंटों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है.
पिछले 24 घंटों का हाल
बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभागों के जिलों में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. वहीं, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई.
तापमान में आई गिरावट
प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान भी दुर्ग में 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.
वर्षा के मुख्य आंकड़े
सबसे अधिक बारिश कापू में 13 सेमी दर्ज की गई. इसके अलावा कुसमी में 12 सेमी, दौरा कोचली में 9 सेमी, चांदो और अंबिकापुर में 8 सेमी, मनेंद्रगढ़, पौड़ी उपरोरा, पेंड्रा रोड और अन्य स्थानों पर 7 सेमी वर्षा हुई. अधिकांश जगहों पर 4 सेमी से कम बारिश दर्ज हुई.
सिनॉप्टिक सिस्टम का असर
पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अभी भी सक्रिय है, जिससे प्रदेश में बारिश जारी है. अगले 24 घंटों के भीतर इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और कमजोर होने की संभावना है. इसके अलावा, अगले 48 घंटों में ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से दूर बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव बनने की संभावना है.
पूर्वानुमान और चेतावनी
प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं. कुछ इलाकों में भारी बारिश और मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना भी जताई गई है.
रायपुर का मौसम
रायपुर शहर में 25 अगस्त को आकाश सामान्यतः मेघमय रहेगा. बीच-बीच में वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने का अनुमान है.


राशिफल 03 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
गुजरात सड़क हादसा: बस पलटने से दो लोगों की जान गई
Counting Center Row: सिब्बल ने TMC की धमकी पर जताया विरोध
बंगाल चुनाव 2026: 200 पार सीटों के साथ जीत का ममता का भरोसा
ईरान और अमेरिका के तनाव के बीच समुद्री सुरक्षा पर सवाल
अमित शाह से मिलेंगे सीएम, बिहार मंत्रिमंडल पर होगी बड़ी चर्चा
पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा, सैन्य बयान से हलचल तेज
मैडम तुसाद में भारतीय सितारों का जलवा, दुनिया देख रही भारत की शान
मुरैना में अपराधियों का तांडव, घर पर फायरिंग की घटना
1.60 लाख करोड़ के बीमा लाभ से बिजली कर्मियों को बड़ा सहारा
एविएशन सेक्टर में बड़ा झटका, स्पिरिट एयरलाइंस का ऑपरेशन बंद
महिला टी20 वर्ल्ड कप: भारत की 15 सदस्यीय टीम घोषित, मजबूत स्क्वॉड मैदान में
आतंकी विचारधारा का नेटवर्क बेनकाब, कच्छ में आरोपी गिरफ्तार
विश्वविद्यालय का नया कदम, मोदी विचारधारा और RSS इतिहास शामिल