दुर्ग से निजामुद्दीन तक 5 अक्टूबर से स्पेशल ट्रेन, त्योहार में सफर होगा आसान
रायपुर : रेलवे प्रशासन ने दुर्गा पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इतवारी और शालीमार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कुल 5 फेरों में चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 08865 (इतवारी-शालीमार पूजा स्पेशल) इतवारी से 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 08866 (शालीमार-इतवारी पूजा स्पेशल) शालीमार से 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगी।
ऐसा रहेगा ट्रेनों का टाइम टेबल
गाड़ी संख्या 08865 इतवारी-शालीमार पूजा स्पेशल ट्रेन शाम 05:10 बजे इतवारी से निकलकर 7 बजे गोंदिया, रात 08:08 बजे डोंगरगढ़, 08:35 बजे राजनांदगांव, 09:40 बजे दुर्ग, 10:25 बजे रायपुर, 11:20 बजे भाटापारा, 12:35 बजे बिलासपुर, 01:35 बजे चांपा, 02:32 बजे रायगढ़, सुबह 04:05 बजे झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर, सांतरागाछी होते हुए दोपहर 2 बजे शालीमार पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 08866 शालीमार-इतवारी पूजा स्पेशल ट्रेन शाम छह बजे शालीमार से निकलकर 06:13 बजे सांतरागाछी, 07:35 बजे खड़गपुर, 10:15 बजे टाटानगर, 11:15 बजे चक्रधरपुर, 12:50 बजे राउरकेला, 02:58 बजे झारसुगुड़ा, 03:51 बजे रायगढ़, 05:15 बजे चांपा, 07:25 बजे बिलासपुर, 08:14 बजे भाटापारा, 09:20 बजे रायपुर, 11:10 बजे दुर्ग, 11:36 बजे राजनांदगांव, 12:04 बजे डोंगरगढ़, 01:15 बजे गोंदिया और 03:35 बजे इतवारी पहुंचेगी।
आठ फेरों के लिए दुर्ग-निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेन
यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग के मध्य फेस्टिवल स्पेशल गाड़ी संख्या 08760/08761 चलाई जाएगी। 8 फेरों के लिए दुर्ग से 5 अक्टूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को एवं निजामुद्दीन से 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को सभी श्रेणी के 20 एलएचबी कोच के साथ स्पेशल ट्रेन चलेगी।
यह ट्रेन दुर्ग से निजामाबाद के लिए 10:45 बजे रवाना होगी जो रायपुर होते हुए निजामुद्दीन में सुबह 11:10 बजे पहुंचेगी। वहीं निजामुद्दीन से दुर्ग के लिए यह ट्रेन दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर दुर्ग में दूसरे दिन दोपहर तीन बजे पहुंचेगी।
दुर्ग से 5 अक्टूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को और निजामुद्दीन से 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को सभी श्रेणी के 20 एलएचबी कोच के साथ स्पेशल ट्रेन चलेगी।
वहीं दुर्ग से 5 अक्टूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को एवं निजामुद्दीन से छह अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को सभी श्रेणी के 20 एलएचबी कोच के साथ ट्रेन चलेगी।


Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
नौसेना प्रमुख का म्यांमार दौरा, रक्षा सहयोग पर होगी अहम चर्चा
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?
रचिन की एंट्री से बदलेगा गेम? टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
सरकार के कार्यों के आकलन में पत्रकारों की भूमिका सबसे बड़ी : मनीष जायसवाल
लैपटॉप-मोबाइल के जरिए चल रहा था सट्टा कारोबार
महिला सुरक्षा पर फिर सवाल, परिवार पर आरोप
Train Crime: चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
न्यूजमेकर्स अवॉर्ड्स 2026: सितारों से सजी शाम, कलाकारों ने बांधा समां