फैंस हुए परेशान, पत्नी ने शेयर की संजू सैमसन की हेल्थ अपडेट
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 19 अगस्त को एशिया कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया था. इस टीम में संजू सैमसन को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है. टूर्नामेंट 9 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शुरू होगा, जिसमें भारत को ग्रुप A में पाकिस्तान, ओमान और मेजबान UAE के साथ रखा गया है. टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी, जबकि शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है. लेकिन इस टूर्नामेंट से पहले संजू को लेकर एक चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है.
संजू सैमसन को अचानक क्या हुआ?
संजू सैमसन की सेहत को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है. यह खबर ऐसे समय में आई है जब वह आगामी एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं. सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें संजू को अस्पताल में देखा गया. इस पोस्ट ने फैंस और क्रिकेट प्रेमियों के बीच चिंता पैदा कर दी है, क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होने में अब कुछ ही समय बाकी है.
चारुलता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि 21 अगस्त को दोपहर 3 बजे संजू अस्पताल में थे, लेकिन इसके बावजूद वह उसी दिन रात को केरल क्रिकेट लीग (KCL) 2025 के एक मैच में कोच्चि ब्लू टाइगर्स के लिए मैदान पर उतरे. इस मैच में कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और अडानी त्रिवेंद्रम रॉयल्स को 20 ओवर में मात्र 97 रनों पर समेट दिया. जवाब में ब्लू टाइगर्स ने 49 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से आसान जीत हासिल की. इस जीत में सैमसन के बड़े भाई सैली विस्वनाथ ने 30 गेंदों में नाबाद 50 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, संजू इस मैच में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे, लेकिन उन्होंने पूरी फील्डिंग की और एक रनआउट में भी योगदान दिया.
क्या प्लेइंग 11 में मिलेगा मौका?
संजू सैमसन ने हाल के दिनों में T20I फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है. वह भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं और 2024 में उन्होंने बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन शतक जड़े थेय उनकी इस फॉर्म को देखते हुए उन्हें एशिया कप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है. हालांकि, शुभमन गिल की वापसी और उपकप्तानी ने संजू की प्लेइंग XI में जगह को लेकर कुछ सवाल खड़े किए हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि गिल और अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने की संभावना अधिक है, जिसके कारण संजू को मिडिल ऑर्डर में खेलना पड़ सकता है.


Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
नौसेना प्रमुख का म्यांमार दौरा, रक्षा सहयोग पर होगी अहम चर्चा
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?
रचिन की एंट्री से बदलेगा गेम? टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
सरकार के कार्यों के आकलन में पत्रकारों की भूमिका सबसे बड़ी : मनीष जायसवाल
लैपटॉप-मोबाइल के जरिए चल रहा था सट्टा कारोबार
महिला सुरक्षा पर फिर सवाल, परिवार पर आरोप
Train Crime: चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
न्यूजमेकर्स अवॉर्ड्स 2026: सितारों से सजी शाम, कलाकारों ने बांधा समां