इंदौर में घर के अंदर हमला, उद्योगपति को मौत के घाट उतारने पहुंचा अपना ही पार्टनर
इंदौरः जिले के कनाडिया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। लोहा पाइप फैक्ट्री के मालिक और उद्योगपति चिराग जैन की हत्या हो गई। उनके ही बिजनेस पार्टनर ने चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना शहर के बिचौली मर्दाना स्थित मिलन हाइट्स अपार्टमेंट के आठवें फ्लोर पर हुई। पुलिस के अनुसार, वारदात सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच हुई। घटना के समय चिराग जैन की पत्नी मॉर्निंग वॉक पर गई थीं। वहीं, बेटा घर के एक कमरे में सो रहा था। चिराग जैन अपने फ्लैट नंबर 806 में परिवार के साथ रहते थे। तभी मृतक के पार्टनर ने वारदात को अंजाम दिया।
विवाद बना जानलेवा
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि चिराग जैन का बिजनेस पार्टनर विवेक जैन निवासी तिलक नगर से पिछले कुछ समय से लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह विवेक बातचीत के बहाने चिराग के घर पहुंचा। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसी दौरान विवेक ने घर में रखा चाकू उठाया और चिराग पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से चिराग की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात के बाद बिजनेस पार्टनर गिरफ्तार
हमले के बाद आरोपी विवेक जैन मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने देखा कि फ्लैट का दरवाजा खुला हुआ है और अंदर खून फैला है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। साथ ही आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है कनाडिया टीआई सहर्ष यादव ने बताया कि फिलहाल विवेक की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।
जांच में जुटी पुलिस
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि उद्योगपति की हत्या आरोपी के भागने के रूट का पता लगाया जा सके।


Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
नौसेना प्रमुख का म्यांमार दौरा, रक्षा सहयोग पर होगी अहम चर्चा
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?
रचिन की एंट्री से बदलेगा गेम? टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
सरकार के कार्यों के आकलन में पत्रकारों की भूमिका सबसे बड़ी : मनीष जायसवाल
लैपटॉप-मोबाइल के जरिए चल रहा था सट्टा कारोबार
महिला सुरक्षा पर फिर सवाल, परिवार पर आरोप
Train Crime: चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
न्यूजमेकर्स अवॉर्ड्स 2026: सितारों से सजी शाम, कलाकारों ने बांधा समां