मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने का खतरा
रायपुर : छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुए नए मौसम सिस्टम के असर से बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। वहीं कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।
बीते 24 घंटों में बस्तर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान प्रदेश का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में रिकॉर्ड हुआ। राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान 24 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
कई जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद और रायपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा सुकमा, दंतेवाड़ा, दुर्ग समेत कई जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है, जहां यलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।


गर्मी में आंखों में जलन क्यों बढ़ती है? जानें कारण और बचाव
बिहार की राजनीति गरमाई, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
नफरती भाषण नहीं माने गए, सुप्रीम कोर्ट ने FIR की याचिका ठुकराई
पंजाब में सत्ता की जंग तेज, आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने
RCB के लिए ट्रंप कार्ड बन सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
मोटापा सिर्फ वजन नहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जड़
“Sachin Pilot के दौरे के बीच सियासी हलचल तेज
सैंटनर की चोट ने बढ़ाई चिंता, कब मैदान पर लौटेंगे स्टार ऑलराउंडर?
नीलगाय शिकार केस में बड़ी कार्रवाई, बीनागंज में 5 लोग गिरफ्तार
तिलक को लेकर आपत्ति, मुबारिक की धमकी से मचा हड़कंप
बरगी डैम त्रासदी: सरकार ने 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की
एनजीटी आदेश के बावजूद बरगी में जारी था जलविहार, सामने आई लापरवाही