प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं सुनीता लाल, बिजली बिल से मिला छु
रायपुर : देश को स्वच्छ, किफायती और नवीकरणीय ऊर्जा की ओर अग्रसर करने वाली केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम जनता के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। इस योजना के तहत गौरेला शहर के सुंदर नगर निवासी सुनीता लाल ने अपने घर पर सौर ऊर्जा को अपनाकर न सिर्फ आर्थिक बचत की है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सुनीता लाल ने योजना के तहत अपने मकान की छत पर 2 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित करवाया है, इसके लिए उन्हें केंद्र सरकार से 30 हजार रूपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। सौर संयत्र लगने से उनका बिजली बिल शून्य हो गया है।
सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर सुनीता न केवल अपनी घरेलू जरूरतों की बिजली खुद पैदा कर रही हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजकर क्रेडिट भी अर्जित कर रही हैं। इससे उन्हें आर्थिक, मानसिक और सामाजिक स्तर पर राहत मिली है। इस पहल से प्रेरित होकर सुनीता ने अन्य नागरिकों से भी अपील की है कि वे प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं और अपने घर को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा, यह योजना हमारे जीवन में सुखद बदलाव लेकर आई है। आज हम न केवल बिजली बिल से मुक्त हैं, बल्कि पर्यावरण की रक्षा में भी अपना योगदान दे पा रहे हैं।


मोटापा सिर्फ वजन नहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जड़
सैंटनर की चोट ने बढ़ाई चिंता, कब मैदान पर लौटेंगे स्टार ऑलराउंडर?
नीलगाय शिकार केस में बड़ी कार्रवाई, बीनागंज में 5 लोग गिरफ्तार
तिलक को लेकर आपत्ति, मुबारिक की धमकी से मचा हड़कंप
बरगी डैम त्रासदी: सरकार ने 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की
एनजीटी आदेश के बावजूद बरगी में जारी था जलविहार, सामने आई लापरवाही
पंजाब विधानसभा में हलचल तेज, सत्र की शुरुआत श्रद्धांजलि से, फिर स्थगन
बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
जाति से संबोधन पर राहत, हाई कोर्ट ने कार्यवाही रद्द करने के दिए आदेश
महिला आरक्षण को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा में तीखी बहस
ड्रग नेटवर्क का बड़ा खुलासा, सलीम डोला ‘हमजा’ बनकर विदेश में सक्रिय
फडणवीस बोले—मराठी सीखें सभी, लेकिन किसी भी तरह की हिंसा नहीं