करेले का जूस पीने से किडनी को हो सकता है फायदा या नुकसान? जानें सच
नई दिल्ली। करेले का जूस सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। डायबिटीज के मरीजों से लेकर वजन कम करने वालों तक, हर कोई उंगलियों पर इसके फायदे गिन सकता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस जूस को हम इतना गुणकारी मानते हैं, वो हमारी किडनी पर कैसा असर डालता है? क्या ये हमारी किडनी को हेल्दी रखता है या कहीं धीरे-धीरे उसे नुकसान तो नहीं पहुंचा रहा? आइए, विस्तार से जानते हैं इस आर्टिकल में।
क्या किडनी के लिए फायदेमंद है करेले का जूस?
करेले का जूस कई तरह से किडनी के लिए फायदेमंद हो सकता है।
- डिटॉक्सिफिकेशन: करेले में पाए जाने वाले गुण शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह ब्लड को साफ करता है, जिससे किडनी को कम काम करना पड़ता है।
- डायबिटीज कंट्रोल: डायबिटीज के मरीजों में किडनी खराब होने का खतरा बहुत ज्यादा होता है। करेले का जूस ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे किडनी पर पड़ने वाला दबाव कम होता है।
- पथरी में फायदेमंद: कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि करेला एक मूत्रवर्धक है, यानी यह पेशाब की मात्रा को बढ़ाता है। इससे किडनी स्टोन को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।
ज्यादा पीने से हो सकते हैं ये नुकसान
जहां करेले के कई फायदे हैं, वहीं इसका ज्यादा सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है, खासकर किडनी के लिए।
- ऑक्सालेट: करेले में ऑक्सालेट नाम का एक तत्व होता है। जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या हो या उनकी फैमिली हिस्ट्री हो, उन्हें इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। ज्यादा ऑक्सालेट किडनी में स्टोन बनने का खतरा बढ़ा सकता है।
- किडनी पर दबाव: करेले का जूस ज्यादा मात्रा में पीने से लिवर और किडनी पर दबाव बढ़ सकता है, जिससे उन्हें अपनी क्षमता से ज्यादा काम करना पड़ता है। यह लंबे समय में इन अंगों को कमजोर कर सकता है।


पंजाब विधानसभा में हलचल तेज, सत्र की शुरुआत श्रद्धांजलि से, फिर स्थगन
बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
ड्रग नेटवर्क का बड़ा खुलासा, सलीम डोला ‘हमजा’ बनकर विदेश में सक्रिय
फडणवीस बोले—मराठी सीखें सभी, लेकिन किसी भी तरह की हिंसा नहीं
महंगाई पर कांग्रेस का हमला तेज, LPG दाम बढ़ने पर उठाए सवाल
राशन न मिलने से नाराज़गी, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
60 दिन के युद्ध कानून पर अमेरिका में बवाल, ईरान संघर्ष ने बढ़ाया टकराव
‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ की स्क्रीनिंग बनी फैशन शो, रेड आउटफिट में सितारों का जलवा
प्री-मानसून एक्टिव, इन दिनों देश के कई हिस्सों में होगी जोरदार बारिश
बहनों के लिए खुशखबरी, मई में आएगी 1500 रुपए की अगली किस्त
दादा-पोते का प्यारा रिश्ता: राकेश रोशन की पोस्ट ने जीता दिल
ईरान का पलटवार: ट्रंप के दावे के बाद दी गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी