बिना पिलर टंकी दीवार: हादसा टाला नहीं जा सका, परिवारों में मातम
इंदौर : सोमवार दोपहर राऊ क्षेत्र के बिजलपुर इलाके में दर्दनाक हादसा हो गया। शिव सिटी कॉलोनी में पानी की टंकी के लिए बनाई जा रही दीवार अचानक ढह गई, जिसमें दबकर तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक नाबालिग बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश के बीच निर्माणाधीन दीवार का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन जब तक मदद पहुंची, तीनों ने दम तोड़ दिया। घटना का सबसे पहले पता वहां काम कर रहे जेसीबी ड्राइवर को चला। उसने तुरंत ठेकेदार और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने क्या कहा?
मृतकों की पहचान गौतम राठौर (25), रामेश्वर (55) और टीटू (20) के रूप में हुई है। वहीं, सोहन (18) नाम का किशोर घायल है, जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे की खबर मिलते ही राजेंद्र नगर और राऊ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार, मृतक गौतम राठौर के परिवार में पिता, एक छोटा भाई और दो बहनें हैं। पिता भी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वहीं, 55 वर्षीय रामेश्वर के परिवार की हालत भी बेहद कमजोर बताई जा रही है। उनकी पत्नी काफी समय पहले घर छोड़कर जा चुकी है। बेटी अपनी मां के साथ रहती है, जबकि बेटा रामेश्वर के साथ ही रह रहा था। तीसरे मृतक टीटू की उम्र लगभग 20 साल है।
पटवारी ने क्या कहा?
राऊ क्षेत्र में हुए हादसे को लेकर पटवारी देवराज दांगी ने जानकारी दी कि घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। उन्होंने कहा कि सभी घायलों की अस्पताल से पूरी रिपोर्ट ली जाएगी। कॉलोनी का नाम स्मार्ट सिटी बताया जा रहा है और यहां दीवार बिना कॉलम के खड़ी की गई थी। पटवारी ने कहा कि निर्माण कार्य में नियमों का पालन हुआ है या नहीं, इसकी गहन जांच की जाएगी। साथ ही, कॉलोनी के मालिक और संबंधित दस्तावेजों की भी पड़ताल होगी। उन्होंने कहा कि यदि सेफ्टी मानकों का पालन नहीं पाया गया, तो नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


बरगी डैम त्रासदी: सरकार ने 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की
पंजाब विधानसभा में हलचल तेज, सत्र की शुरुआत श्रद्धांजलि से, फिर स्थगन
बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
महिला आरक्षण को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा में तीखी बहस
ड्रग नेटवर्क का बड़ा खुलासा, सलीम डोला ‘हमजा’ बनकर विदेश में सक्रिय
फडणवीस बोले—मराठी सीखें सभी, लेकिन किसी भी तरह की हिंसा नहीं
महंगाई पर कांग्रेस का हमला तेज, LPG दाम बढ़ने पर उठाए सवाल
राशन न मिलने से नाराज़गी, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
60 दिन के युद्ध कानून पर अमेरिका में बवाल, ईरान संघर्ष ने बढ़ाया टकराव
‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ की स्क्रीनिंग बनी फैशन शो, रेड आउटफिट में सितारों का जलवा
प्री-मानसून एक्टिव, इन दिनों देश के कई हिस्सों में होगी जोरदार बारिश
बहनों के लिए खुशखबरी, मई में आएगी 1500 रुपए की अगली किस्त
दादा-पोते का प्यारा रिश्ता: राकेश रोशन की पोस्ट ने जीता दिल