61 लाख की लूट में बड़ा ट्विस्ट, शिकायतकर्ता ही बने लुटेरे
छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में 61 लाख की लूट हुई थी। एटीएम में रकम डालने के लिए जब वाहन जा रहा था। तभी उसे लूटा गया था। इसकी शिकायत लेकर हिटैची कंपनी एटीएम फ्रेंचाइजी संचालक मनीष गौरिहार थाने में रिपोर्ट लिखाने पहुंचा था। शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता के तहत लूट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई थी।
इसके बाद पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू की। पुलिस का संदेह शिकायत करने वाले मनीष पर भी था। ये शक तब और गहरा गया जब मनीष का बैक ग्राउंड खंगाला गया। पुलिस ने जांच में पाया कि मनीष पर कर्ज है। इसके बाद उसके एकाउंट के बैंक डिटेल खंगाले गए। इसके बाद शक साक्ष्य में तब्दील हो गया। मनीष के खिलाफ पुलिस को कई सबूत मिले। हालांकि जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 30 हजार के इनाम की घोषणा की गई थी।
पुलिस टीम ने जांच के दौरान पाया कि मनीष का पूर्व से इंडिया वन एटीएम फ्रेंचाइजी से 17 लाख रुपये का लेनदेन विवाद था। 53 लाख के करीब ज्यादा कर्ज था। इन सब साक्ष्यों के साथ पुलिस ने मनीष से सख्ती से पूछताछ की।इस पर मनीष ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। मनीष ने पुलिस को बताया कि योजनाबद्ध तरीके से उसने अपने भाई पुष्पेंद्र अहिरवार के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के एक दिन पहले विभिन्न क्षेत्र के एटीएम में पैसे भरने के लिए महोबा की एक्सिस बैंक से रकम निकाली गई थी। आरोपी 61 लाख से अधिक राशि लेकर वाहन से कस्टोडियन के साथ एटीएम में पैसे भरने जा रहे थे। तभी मोटरसाइकिल में सवार प्रदीप और रवि ने वाहन को रोका और कट्टा लगाकर पैसों से भरा बैग लूट लिया।
घटना को अंजाम देने वाले चारों आरोपी
- फ्रेंचाइजी संचालक मनीष कुमार अहिरवार पिता भान सिंह अहिरवार निवासी ग्राम लुहेड़ी थाना श्रीनगर हाल निवासी महोबा जिला महोबा (उ.प्र) एवं दोनों सगे भाई
- पुष्पेन्द्र सिंह अहिरवार पिता भान सिंह अहिरवार निवासी गायत्री कालौनी नौगांव थाना नौगांव जिला छतरपुर
- प्रदीप अहिरवार पिता भान सिंह अहिरवार निवासी गायत्री कालौनी नौगांव थाना नौगांव जिला छतरपुर
- रवि अहिरवार पिता रामआसरे अहिरवार निवासी मलका थाना गढीमलहरा जिला छतरपुर (ममेरा भाई)
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी मनीष सहित सभी के पास से लूटी गई राशि 61 लाख रुपये से अधिक, अवैध 315 बोर का देसी कट्टा, पांच मोबाइल फोन, कार, मोटरसाइकिल कुल संपत्ति करीब 70 लाख रुपये बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रदीप अहिरवार पर लूट चोरी दुष्कर्म जैसे 5 अपराध पूर्व से दर्ज हैं।


‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ की स्क्रीनिंग बनी फैशन शो, रेड आउटफिट में सितारों का जलवा
प्री-मानसून एक्टिव, इन दिनों देश के कई हिस्सों में होगी जोरदार बारिश
बहनों के लिए खुशखबरी, मई में आएगी 1500 रुपए की अगली किस्त
दादा-पोते का प्यारा रिश्ता: राकेश रोशन की पोस्ट ने जीता दिल
ईरान का पलटवार: ट्रंप के दावे के बाद दी गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी
तेज आंधी के बावजूद पानी में उतारा गया क्रूज, जबलपुर हादसे में बड़ा खुलासा
पहले भरोसा, फिर धोखा—महिला से लाखों की ठगी
गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, महंगाई ने फिर तोड़ी कमर
नियामक आयोग पहुंचा मामला, स्मार्ट मीटर पर रोक की मांग
पाकिस्तान में ईंधन कीमतों में उछाल, नेपाल में राहत, भारत पर नजर
KPMG में बड़े पैमाने पर layoffs, advisory बिजनेस में सुस्ती का असर
दिल दहला देने वाली घटना: 16 का अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम पड़ा छोटा
मजदूर दिवस 2026: मायावती बोलीं— आउटसोर्सिंग से बढ़ रही बेरोजगारी, मजदूरों पर असर गहरा