बालाघाट पुलिस पर सवाल, FSL गाड़ी की लापरवाही का आरोप
बालाघाट: FSL बालाघाट की टीम के वाहन की टक्कर से आठ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने फॉरेन्सिक साइंस लेबोरेट्री के वाहन में तोड़फोड़ की है। साथ ही एएसआई और वाहन चालक की पिटाई कर दी है। उनके कपड़े भी फाड़ दिए हैं। उसके निशान साफ तौर पर दिख रहे हैं।
जांच के लिए जाने के दौरान हुआ हादसा
घटना लांजी थाने के अंतर्गत आने वाले लांजी-रजेगांव मुख्य मार्ग के ग्राम घोटी घुसमारा के शिवराज होटल के सामने की बताई जा रही है, जब बालाघाट की फॉरेन्सिक साइंस लेबोरेट्री( FSL) बालाघाट की टीम के सदस्य एक संदेहास्पद मौत की जांच के सिलसिले में 17 अगस्त को सुलसुली पुलिस चौकी गए हुए थे।
आठ साल के बच्चे की मौत
शाम छह बजे वापस बालाघाट लौट रहे थे कि ग्राम घोटी घुसमारा के शिवराज होटल के सामने उनके चार पहिया वाहन की चपेट में एक आठ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घायल समर्थ को सिविल अस्पताल लांजी ले जाया जा रहा था कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
गाड़ी में लोगों ने की तोड़फोड़
वहीं, गुस्साए ग्रामीणों ने फॉरेन्सिक साइंस लेबोरेट्री की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की है। एएसआई और ड्राइवर के कपड़े फाड़ दिए। (FSL) बालाघाट की टीम के चार पहिया वाहन बोलेरो को रोककर उसमे जमकर तोड़फोड़ कर दी जबकि उसके एक सदस्य ASI एंव उसके चालक राहुल के साथ भी कपड़े फाड़ते तक जमकर मारपीट की और यह मारपीट और तोड़फोड़ का सिलसिला करीब 01 घण्टे तक चलता रहा।
पुलिस बल मौके पर पहुंची
वहीं, घटना की जानकारी लगते ही लांजी पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्रीय विधायक राजकुमार कर्राहे भी पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाइश देकर सड़क को खाली करवाया गया है। 18 अगस्त को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं, पुलिस ने मर्ग कायम कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 106(1), 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालक पर अपराध दर्ज किया है।


आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?