SBI का बड़ा बयान: डिजिटल भुगतान के लिए भारत को चाहिए देसी UPI प्लेटफॉर्म
व्यापार : डेटा का सही लाभ उठाने के लिए भारत को विदेशी भुगतान प्लेटफार्मों पर निर्भर रहने के बजाय देसी काउंटर इंट्यूटिव यूपीआई एप की जरूरत है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक रिपोर्ट में यह सलाह दी गई है।
यूपीआई पर टीपीएपी का प्रभुत्व
रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के यूपीआई पारिस्थितिकी तंत्र पर वर्तमान में कुछ तीसरे पक्ष एप प्रोवाइडर (टीपीएपी) का प्रभुत्व है। इसमें फोनपे, गूगल पे और पेटीएम लेनदेन की मात्रा और मूल्य दोनों में अग्रणी है। इसमें कहा गया है कि जैसे-जैसे हम डेटा का लाभ उठाने की ओर बढ़ रहे हैं, घेरलू प्रमुख यूपीआई एप की जरूरत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
किस एप ने कितना लेनदेन किया दर्ज?
- जूलाई 2025 के आंकड़ों के अनुसार, फोनपे यूपीआई क्षेत्र में स्पष्ट रूप से अग्रणी बनकर उभरा है। इस एप ने 8,931 मिलियन लेनदेन की बड़ी मात्रा और 12,20,141 करोड़ रुपये मूल्य के लेनदेन दर्ज किए हैं।
- गूगल पे 692.3 करोड़ लेनदेन और 8,91,297 करोड़ रुपये के कुल लेनदेन मूल्य के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
- पेटीएम 136.6 करोड़ लेनदेन और 1,43,651 करोड़ रुपये मूल्य के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
- नवी और सुपर मनी जैसी अन्य कंपनियों ने बहुत कम संख्या में लेनदेन किए।
- नवी ने 23,563 करोड़ रुपये मूल्य के 444 मिलियन लेनदेन संसाधित किए,
- वहीं सुपर.मनी ने 9,019 करोड़ रुपये मूल्य के 253 मिलियन लेनदेन संभाले
घेरलू यूपीआई डेटा सुरक्षा के साथ फिनटेक नवाचार को बढ़ावा देगा
एसबीआई ने सुझाव दिया कि यूपीआई डेटा कुछ बड़े खिलाड़ियों के पास केंद्रित है, और इनमें से अधिकांश प्लेटफार्मों पर मजबूत विदेशी स्वामित्व या प्रभाव है। घरेलू यूपीआई एप न केवल लेनदेन डेटा की सुरक्षा में मदद करेगा, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगा कि देश में फिनटेक नवाचार भारत की जरूरतों और प्राथमिकताओं के अनुरूप विकसित हो।


आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?