The Hundred में लिविंगस्टन का तूफान, 13 गेंदों में 50 रन ठोककर तोड़ा 136 साल का रिकॉर्ड
नई दिल्ली : ऐसा लगता है जैसे साल 2025 बिल्कुल RCB का है. उसके लिए खेलने वाले खिलाड़ियों का है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि The Hundred में भी वही छाए हैं. जिस मुकाबले की हम बात करने जा रहे हैं, उसमें हीरो बने दोनों खिलाड़ी IPL में RCB से खेलते हैं. इन दोनों ने मिलकर जीत के लिए जरूरी 50 रन सिर्फ 13 गेंदों में ही ठोक दिए हैं. इनमें एक तो लियम लिविंगस्टन हैं, जिन पर RCB ने पौने 9 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. और दूसरे हैं 21 साल के जैकब बेथल. जी हां, वही जो हाल ही में 136 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इंग्लैंड के सबसे युवा कप्तान बने हैं. RCB ने जैकब बेथल को 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा था.
IPL हो या The Hundred… साल 2025 में छाए RCB वाले
साल 2025 में RCB ने पहली बार आईपीएल का खिताब जीता. उसकी उस कामयाबी में हाथ बंटाने वाले खिलाड़ी उस सफलता के बाद भी वैसे ही चमकते-दमकते दिख रहे हैं. वो एक के बाद एक शानदार प्रदर्शन किए जा रहे हैं. क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तो लियम लिविंगस्टन द हंड्रेड के मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ना होते. जैकेब बेथल आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए इंग्लैंड के कप्तान ना चुन लिए गए होते. द हंड्रेड में 17 अगस्त को खेले मुकाबले इन दोनों लंदन स्पिरिट के खिलाफ जो किया, उसके चलते बर्मिंघम फिनिक्स ने मुकाबले को 35 गेंद पहले ही जीत लिया है.
लिविंगस्टन और बेथेल ने 13 गेंदों में जोड़े 50 रन
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लंदन स्पिरिट ने 100 गेंदों में 6 विकेट पर 126 रन बनाए थे. उसके गिरे 6 विकेटों में 2 पर लियम लिविंगस्टन का भी नाम था. बर्मिंघम फिनिक्स जब बल्लेबाजी करने उतरी तो उसके सामने 127 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने जो क्लार्क की तूफानी फिफ्टी और फिर लिविंगस्टन और बेथल की हाहाकारी पार्टनरशिप की बदौलत 65 गेंदों में ही हासिल कर लिया.
लियम लिविंगस्टन और जैकब बेथल दोनों आखिर तक नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया. दोनों के बीच 25 गेंदों में 63 रन की साझेदारी हुई, जिसमें से 50 रन सिर्फ 13 गेंदों में आए. उन 13 गेंदों में इन दोनों बल्लेबाजों ने 6 छक्के और 1 चौका लगाया.
225 के स्ट्राइक रेट से दोनों ने बनाए रन
कमाल की बात ये रही कि बल्लेबाजी के दौरान RCB के दोनों खिलाड़ियों यानी लियम लिविंगस्टन और जैकब बेथल ने 225-225 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. लिविंगस्टन ने 20 गेंदों में 45 रन जड़े, जिसमें 1 चौका और 5 छक्के शामिल रहे. वहीं जैकब बेथल ने 2 छक्कों के साथ 8 गेंदों पर 18 रन जड़े. बर्मिंघम फिनिक्स ने 3 विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया. ये उसकी द हंड्रेड में अब तक खेले 5 मैचों में दूसरी जीत रही, जिसमें प्लेयर ऑफ द मैच लियम लिविंगस्टन बने.


आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?