सुरेन्द्रनगर में दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट, कारों की टक्कर के बाद आग में झुलसकर 8 लोगों की जान गई
सुरेन्द्रनगर: गुजरात के सुरेन्द्रनगर जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, यह हादसा लाखतर-सुरेन्द्रनगर हाईवे पर उस समय हुआ जब दो कारें आपस में टकरा गईं और टक्कर के बाद एक मारुति डिज़ायर कार में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
सुरेन्द्रनगर के डीएसपी गिरीश कुमार पंड्या ने जानकारी देते हुए बताया, "लाखतर और सुरेन्द्रनगर को जोड़ने वाले हाईवे पर दो कारों की टक्कर हुई. टक्कर के बाद मारुति डिज़ायर में आग लग गई और उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई." पुलिस ने सभी शवों को अस्पताल भिजवाया है, जहां पहचान और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया चल रही है. मामले की जांच की जा रही है.
दिल्ली के मोती नगर में कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत, आरोपी फरार
इसी तरह की एक और दुखद घटना में, दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की सड़क किनारे कार की टक्कर से मौत हो गई. मृतक की पहचान बिक्षु लाल के रूप में हुई है, जो बाइक पर खड़े थे, तभी एक तेज़ रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी.
दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात की है लेकिन परिवार को इसकी जानकारी शनिवार सुबह मिली, जब मृतक के बेटे के बार-बार कॉल करने पर भी संपर्क नहीं हो सका.
मृतक के भाई नोमी लाल ने बताया, "उन्होंने बेटे से कहा था कि 10 मिनट में वापस आऊंगा. पूरी रात बेटा फोन करता रहा. सुबह पता चला कि वह सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं. उनकी बाइक पूरी तरह टूट चुकी थी और उन्हें छाती में गंभीर चोटें आई थीं."
परिवार ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस के अनुसार, आरोपी कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है.
कच्छ में भी ट्रेलर में लगी आग
इससे पहले 1 अगस्त को गुजरात के कच्छ जिले में गांधीदाम-कांडला हाईवे पर एक ट्रेलर में आग लग गई थी. ट्रेलर में लगी आग से इलाके में गहरा धुआं फैल गया. फायर ब्रिगेड की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. कोई जनहानि नहीं हुई थी.


आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?