अटलांटिक महासागर में तूफान एरिन खतरनाक कैटेगरी में पहुंचा, बनाया रिकॉर्ड
वाशिंगटन। अमेरिका के करीब अटलांटिक महासागर में तूफान एरिन ने रफ्तार का रिकॉर्ड बना दिया है। शुक्रवार सुबह तक यह कैटेगरी-1 का तूफान था, वहीं 24 घंटे बाद ही यह कैटेगरी-5 में पहुंच गया जो बहुत खतरनाक होता है। इस दौरान इसकी रफ्तार 257 किमी प्रति घंटे पहुंच गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह अटलांटिक महासागर के इतिहास में सबसे तेज और ताकतवर तूफानों में गिना जाएगा। शनिवार को तूफान थोड़ी देर के लिए कमजोर होकर कैटेगरी-4 में आया, लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह फिर से कैटेगरी-5 का तूफान बन सकता है।
मीडिया रिपोर्ट में विशेषज्ञों का कहना है कि इसका कारण ‘आइवॉल रिप्लेसमेंट साइकिल’ है, जिसमें जिसमें तूफान का आकार तेजी से बढ़ जाता है और इसका प्रभाव और ज्यादा खतरनाक होता है। शनिवार शाम तक एरिन प्यूर्टो रिको से करीब 241 किमी उत्तर-पूर्व और एंग्विला से 257 किमी उत्तर-पश्चिम की दूरी पर था। उत्तरी प्यूर्टो रिको में फ्लैश फ्लड की चेतावनी दी गई, जबकि तुर्क्स एंड कैकोस और लीवर्ड आइलैंड्स में ट्रॉपिकल स्टॉर्म वॉच लागू है।
अमेरिकी के सेंटर ने चेतावनी दी है कि अगले हफ्ते एरिन का आकार दोगुना या तिगुना हो सकता है। इससे बहामास, अमेरिका के पूर्वी तट और कनाडा के अटलांटिक तटों पर खतरनाक लहरें और रिप करंट्स पैदा हो सकते हैं। स्थिति को देखते हुए अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने प्यूर्टो रिको और वर्जिन आइलैंड्स के कई बंदरगाहों को बंद कर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि एरिन की रफ्तार और ताकत ग्लोबल वार्मिंग से जुड़ी है। गर्म समुद्री सतह और बदलते मौसम पैटर्न के कारण तूफान अब तेज और ताकतवर हो रहे हैं।


राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, सरकार ने शुरू किया नया डिजिटल मिशन