ग्रीन टी हर किसी के लिए नहीं है फायदेमंद, जानिए किन 5 लोगों को करनी चाहिए परहेज"
नई दिल्ली। आज के समय में ज्यादातर लोग हेल्थ का ध्यान रखते हुए ग्रीन टी जरूर पीते हैं। इसे वजन कम करने मे मदद तो मिलती ही है, साथ ही शरीर भी तंदुरुस्त रहता है। ये एक तरह से हेल्दी ड्रिंक माना जाता है। यही वजह है कि बहुत से लोग दिन की शुरुआत ग्रीन टी से करना पसंद करते हैं। हालांकि, ये सच है कि ग्रीन टी में कई गुण मौजूद होते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि यह हर किसी के लिए फायदेमंद ही हो।
कुछ लोगों को ये नुकसान भी पहुंचा सकती है। अक्सर लोग बिना सोचे-समझे इसे पीना शुरू कर देते हैं, जबकि ऐसा करना सही नहीं है। इसलिए जरूरी है कि इसे पीने से पहले किन्हें पीना चाहिए और किन्हें नहीं। हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि ग्रीन टी किसके लिए फायदेमंद नहीं होती है। आइए विस्तार से जानते हैं-
डाइेजशन कमजोर होने पर
अगर आपको कब्ज, एसिडिटी या गैस की दिक्कत हाेती है तो ग्रीन टी आपके लिए सही नहीं है। इसमें टैनिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो पेट में एसिड बढ़ा देता है। इस कारण पेट दर्द की समस्या हाे सकती है।
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्ट फीडिंग कराने पर
अगर आप प्रेग्नेंट हैं या फिर ब्रेस्ट फीडिंग कराती हैं तो ग्रीन टी आपको नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, इसमें कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है, जो खतरा पैदा कर सकती है।
एनीमिया के मरीजों को
एनीमिया से जूझ रहे लोगों को ग्रीन टी नहीं पीना चाहिए। ये शरीर में आयरन के अवशोषण को कम कर देती है। दिन में दो कप से ज्यादा ग्रीन टी पिएंगे तो आपकी समस्या बढ़ सकती है।
एंग्जाइटी होने पर
जिन्हें एंग्जाइटी की समस्या है, उन्हें ग्रीन टी नहीं पीना चाहिए। ग्रीन टी में मौजूद कैफीन एंग्जाइटी को और भी बढ़ाने का काम करता है। इससे दिल की धड़कनें तेज हो सकती हैं। साथ ही नींद में भी खलल पड़ सकता है।
माइग्रेन वाले मरीज
सिर दर्द या माइग्रेन की दिक्कत होने पर आपको ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए। इसमें मौजूद कैफीन माइग्रेन को ट्रिगर कर सकता है। इसके अलावा थायराइड की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी ग्रीन टी कम से कम पीना चाहिए।
ग्रीन टी पीने का सही तरीका
ग्रीन टी को हमेशा खाना खाने के एक घंटे पहले या बाद में ही पीना चाहिए। इसके साथ ही कोशिश करें कि दिन में एक से दो कप ही ग्रीन टी पिएं। अगर आपको कोई दिक्कत है तो डॉक्टर से मिलना बेहतर रहेगा।


राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, सरकार ने शुरू किया नया डिजिटल मिशन