"वजन कम करने का आसान नुस्खा: रोज़ाना खाली पेट चबाएं ये बीज, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ"
नई दिल्ली। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मोटापा एक आम समस्या बन चुकी है। फिट रहने के लिए लोग जिम जाकर घंटों पसीना बहाते हैं। साथ ही तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं। कुछ लोग घंटों एक्सरसाइज तो करते ही हैं, साथ ही डाइट में बदलाव करके फिट रहने की कोशिश करते हैं। लेकिन अगर आप अपने दिन की शुरुआत सही तरीके से करें, तो वजन कम करने का सफर आसान हो सकता है।
जी हां, आपको रोज सुबह उठकर एक ऐसी चीज खानी चाहिए जाे आपको फिट रखने में मदद करें। एक छोटा सा बीज है, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर उसे सुबह-सुबह चबाकर खा लिया जाए ताे आपके हेल्थ गोल पूरे हो सकते हैं। हम अलसी के बीज की बात कर रहे हैं। ये वजन कम तो करेगा ही, साथ ही सेहत काे और भी कई फायदे पहुंचाने का काम करेगा। आइए जानते हैं
वजन कम करे
आपको बता दें कि रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच अलसी के बीज खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इसके अलावा ये आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे आप ओवरईटिंग से भी बच जाते हैं। ऐसे में वजन कम करना आसान हो जाता है।
बनी रहेगी एनर्जी
इसके अलावा अलसी के बीजों को एनर्जी बूस्टर कहा जाता है। ऐसे में रोज सुबह इसे खाते हैं ताे आपके शरीर में पूरे दिन एनर्जी की कमी नहीं होगी। आप बेहतर ढंग से काम कर पाएंगे। अलसी में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है जो एनर्जी बूस्ट करने में मददगार है।
दिल को रखे हेल्दी
अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है। ये हमारे दिल के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल मेंटेन रहता है। साथ ही ब्लड प्रेशर को भी ये कंट्रोल रखता है। इस कारण ये दिल की बीमारियों का खतरा कम करता है।
डाइजेशन सुधारे
अलसी के बीज में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में ये डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए वरदान से कम नहीं है। इसे खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है और ये आंतों की सफाई भी करता है।
बालों को भी रखे हेल्दी
अगर आपके बाल टूट-टूटकर गिर रहे हैं तो अलसी के बीज इन्हें हेल्दी रखेंगे। इसमें विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन बी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जाे बालों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही ये स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे खाने से त्वचा को नेचुरल ग्लो मिलता है।
क्या है इसे खाने का सही तरीका?
आप इसे रातभर के लिए भिगाें दें और सुबह उठकर इसका पानी निकाल दें और खा लें। इसके अलावा आप रोस्ट किए हुए अलसी के बीजों का सेवन भी कर सकते हैं।


राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, सरकार ने शुरू किया नया डिजिटल मिशन