पार्षद एवं जिला ऑटो संघ के संरक्षक नरेंद्र देवांगन के मुख्य आतिथ्य में हुआ ध्वजारोहण
कोरबा । स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर पुराना बस स्टैंड में जिला ऑटो संघ कोरबा द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ लगभग 30 वर्षों से किया जा रहा है। इस अवसर पर पार्षद एवं जिला ऑटो संघ संरक्षक नरेंद्र देवांगन ने विधिवत मां भारती की पूजा-अर्चना व नारियल फोड़कर ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम में जिला ऑटो संघ कोरबा के अध्यक्ष आज़म खान, उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, सचिव यशवंत कौशिक, सहसचिव इस्लाम अंसारी, कोषाध्यक्ष श्याम गुरुजी, माना यादव, रवि यादव, तोषण गुप्ता, पंजू केसरवानी, राकेश चौहान, पवन मिश्रा, नजीर खान, पूर्व अध्यक्ष मिथुन, पूर्व सहजीवी मोहन खत्री, पूर्व अध्यक्ष कृष्णा सूर्यवंशी, अजीत बालू साहू, छोटेलाल, संजय झा, संतोष साहू, संतोष जायसवाल एवं ऑटो चालक संघ के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इसके साथ ही पार्षद श्री देवांगन के साथ विधायक प्रतिनिधि राम कुमार राठौर, कपूरचंद पटेल, लक्ष्य चतुर्वेदी, भाजपा युवा नेता आशीष द्विवेदी, रवि पोर्ते, वरिष्ठ भाजपा नेता जेलहू केवट, कृष्णा द्विवेदी, मंडल उपाध्यक्ष प्यारेलाल साहू, दीनदयाल यादव आदि भी उपस्थित रहे, जिन्होंने ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।
ध्वजारोहण पश्चात पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा की “जिला ऑटो संघ सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि शहर की धड़कन है। बीते 30 वर्षों से यह ध्वजारोहण परंपरागत रूप से होता आ रहा है, जो संघ के अनुशासन, एकजुटता और देशभक्ति की मिसाल है। ऑटो चालक भी विकसित भारत संकल्प में अहम भूमिका निभा रहे हैं और यह गर्व की बात है कि वे न केवल अपनी आजीविका में, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।”


राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, सरकार ने शुरू किया नया डिजिटल मिशन