दो दिन बंद रहेंगी PAN कार्ड की यह सुविधा, जानें इनकम टैक्स विभाग का अपडेट
व्यापार : अगर आप जल्द ही अपना ई-पैन कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है. इनकम टैक्स विभाग ने हाल ही में Pan Card बनवाने को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. विभाग ने बताया कि Instant e-PAN बनवाने की सुविधा दो दिन तक उपलब्ध नहीं रहेगी.
ई-पैन एक डिजिटल पैन कार्ड होता है, जिसे आप अपने आधार कार्ड और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर की मदद से ऑनलाइन तुरंत प्राप्त कर सकते हैं. आयकर विभाग ने बताया कि पोर्टल पर जरूरी मेंटेनेंस के कारण इंस्टेंट PAN की सेवा बाधित रहेगी.
इन दो दिनों कर बंद रहेगी सुविधा
आयकर विभाग ने बताया है कि 17 अगस्त 2025 की रात 12 बजे से 19 अगस्त 2025 की रात 12 बजे तक ई-पैन सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी. यानी इन दो दिनों के दौरान आप Instant e-PAN नहीं बना पाएंगे. हालांकि अगर आपने पहले ही ई-पैन के लिए आवेदन किया है, तो आप उसकी स्थिति देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं.
इस सेवा का सबसे बड़ा फायदा है कि यह फ्री है, पूरी तरह डिजिटल है, और इसके लिए किसी दस्तावेज़ की फोटोकॉपी या फॉर्म भरने की ज़रूरत नहीं होती. यह उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जिन्हें अभी तक पैन कार्ड नहीं मिला है, लेकिन उन्हें इनकम टैक्स से जुड़े काम करने हैं या बैंकिंग सेवाएं शुरू करनी हैं. यह सेवा केवल उन्हीं लोगों के लिए है जिनके पास अभी तक पैन कार्ड नहीं है, लेकिन उनके पास वैलिड आधार नंबर और उससे जुड़ा मोबाइल नंबर जरूर है
दो दिन की रुकावट क्यों?
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट अपने पोर्टल पर कुछ जरूरी तकनीकी काम कर रहा है. इसी कारण से 17 से 19 अगस्त तक ई-पैन की सुविधा अस्थायी रूप से बंद रहेगी. विभाग ने यूजर्स से अनुरोध किया है कि वे अपनी प्लानिंग इस सूचना के अनुसार बनाएं ताकि कोई परेशानी न हो.
ई-पैन क्यों है जरूरी?
आज के समय में पैन कार्ड कई सरकारी और निजी कामों के लिए जरूरी हो गया है, जैसे इनकम टैक्स रिटर्न भरना, बैंक खाता खोलना, म्यूचुअल फंड में निवेश करना आदि. ऐसे में जिन लोगों के पास अभी तक पैन नहीं है, उनके लिए यह तत्काल ई-पैन सेवा एक आसान और तेज़ विकल्प है.


राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, सरकार ने शुरू किया नया डिजिटल मिशन