ऑनलाइन डिलीवरी से नशीली दवाओं की बिक्री बढ़ी, दवा विक्रेताओं ने उठाई आवाज
भोपाल। आज का जमाना डिजिटल इंडिया का है। यहां पर कुछ भी मंगाना हो, एक क्लिक करो, सामान हाजिर। अब दवाएं भी आनलाइन उपलब्ध होने लगी हैं। इधर आर्डर किया नहीं कि दवाएं हाजिर। दवाओं की इस ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी के खिलाफ भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन ने आवाज उठानी शुरू कर दी है। संगठन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर बताया है कि यह डिलीवरी खतरनाक है और युवा नशे की चपेट में आ सकते हैं। अखिल भारतीय केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट संगठन (AIOCD) के बैनर तले ऑनलाइन डिलिवरी का विरोध जताया जा रहा है।
युवाओं में बढ़ रहा नशे का खतरा
बता दें कि कुछ ई-फार्मेसियों और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म दवाओं की अवैध ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी कर रहे हैं। आरोप हैं कि औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के स्पष्ट प्रावधानों के बावजूद यह प्लेटफॉर्म बिना उचित पर्चे की जांच के दवाओं को मिनटों में पहुंचा रहे हैं। इसका जन स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है और खासकर युवाओं में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को बढ़ावा मिल रहा है।
मादक दवाओं को मिल रहा बढ़ावा
गृह मंत्री को लिखे पत्र में मांग की गई है कि अवैध पर्चे, बिना वास्तविक सत्यापन के लिखी गई दवाएं न दी जाएं। वहीं, बिना किसी प्रिस्क्रिप्शन निगरानी, बिना जांच के लत लगाने वाली दवाइयां दी जा रही हैं। जिससे मादक द्रव्यों के सेवन को बढ़ावा मिल रहा है। प्री-गौबलिन जैसी दवाओं की ऑनलाइन आसान पहुंच के कारण दुरुपयोग में तेजी से वृद्धि हो रही है।
तत्काल डिलीवरी पर लगे रोक
इस पत्र में मांग की गई है कि शेड्यूल एच/एच1/एक्स दवाओं की ऑनलाइन बिक्री और 10 मिनट में डिलीवरी पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम का उल्लंघन करने वाली ई-फार्मेसियों को बंद किया जाना चाहिए।


आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, सरकार ने शुरू किया नया डिजिटल मिशन
"बिहार में अब दरिंदों का होगा तुरंत हिसाब": सम्राट चौधरी की सीधी चेतावनी—अपराध किया तो फोटो पर चढ़ेगी माला
शेयर बाजार में भारी गिरावट, बिकवाली का दबाव बढ़ा
छात्रों ने गर्मी और थकान को लेकर जताई नाराजगी
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक
कई मैचों में 100+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हार का हिस्सा
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा पर चर्चा तेज