चिकन-मटन जैसा स्वाद, पर पूरी तरह शाकाहारी—विटामिन D से भरपूर खास सब्जी
काफी लोग नॉन वेज के शौकीन हैं। वो कहते हैं कि चिकन-मटन के स्वाद के आगे सबकुछ फेल है। लेकिन एक शाकाहारी सब्जी इनसे ज्यादा तगड़ा स्वाद देती है। पकाने के बाद यह बिल्कुल नॉन वेज की तरह नजर आती है और शरीर को काफी सारे फायदे भी मिलते हैं। हम मशरूम की बात कर रहे हैं, जिसे खाने से कुछ लोग बचते भी हैं। उन्हें लगता है कि यह नॉन वेज फूड है। लेकिन यह बिल्कुल शाकाहारी है। वेजिटेरियन लोगों को इसे जरूर खाना चाहिए, क्योंकि यह विटामिन डी की कमी से बचाता है। आइए मशरूम खाने के फायदे जानते हैं
विटामिन डी के लिए
हड्डियों की मजबूती के लिए विटामिन डी आवश्यक है। मसल्स को काम करने के लिए भी इसकी जरूरत होती है। यह आमतौर पर नॉन वेज फूड में मिलता है, लेकिन कई मशरूम को 'यूवी ट्रीटेड' बनाकर बेचा जाता है। क्लीवलैंड क्लीनिक के अनुसार यूवी रेज के संपर्क में आने से इसका एर्गोस्टेरोल विटामिन डी बन जाता है।
दिमाग का फंक्शन सुधारना
जिन लोगों को अपने ब्रेन फंक्शन में गड़बड़ नजर आती है, वो इसका सेवन जरूर करें। कई सारे साइंटिफिक रिसर्च बताती हैं कि मशरूम में पोलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स दिमाग की सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं। जो कि अल्जाइमर और पार्किंसन की प्रमुख वजह बनता है।
वजन कम करने में मदद
यह फूड आपको वजन कम करने में मददगार हो सकता है। कुछ वैज्ञानिकों के द्वारा किए गए शोध बताते हैं कि एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल हैबिट के साथ मशरूम खाने से वजन मेंटेन रहता है। मोटापे से बचने में यह काफी लाभदायक हो सकता है।
ब्लड प्रेशर में कमी
ब्लड प्रेशर का बढ़ना दिल के लिए खतरनाक है। इसकी वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन मशरूम खाने से इसे कम कर सकते हैं, यह पोटैशियम से भरपूर है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए महत्वपूर्ण है।
गट हेल्थ होगी अच्छी
गट की सेहत उसके बैक्टीरिया पर निर्भर करती है। मशरूम खाने से इन हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ा सकते हैं। इससे कब्ज, पेट दर्द, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रिफ्लक्स डिजीज आदि का खतरा कम होता है। यह आपके इम्यून सिस्टम को भी बढ़ाता है।


आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, सरकार ने शुरू किया नया डिजिटल मिशन
"बिहार में अब दरिंदों का होगा तुरंत हिसाब": सम्राट चौधरी की सीधी चेतावनी—अपराध किया तो फोटो पर चढ़ेगी माला
शेयर बाजार में भारी गिरावट, बिकवाली का दबाव बढ़ा
छात्रों ने गर्मी और थकान को लेकर जताई नाराजगी
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक
कई मैचों में 100+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हार का हिस्सा
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा पर चर्चा तेज