शिल्पा शिरोडकर ने रजनीकांत को दी बधाई, बोलीं- आपकी जर्नी प्रेरणादायक
मुंबई : रजनीकांत ने 50 साल का सुनहरा सफर सिनेमा में पूरा कर लिया है। इस अवसर पर तमाम सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी मौके पर आज गुरुवार को मेकर्स ने 'कुली' फिल्म रिलीज करते हुए उन्हें खास तोहफा दिया है। इसी कड़ी में अब अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने रजनीकांत को लेकर पोस्ट किया है और उनके साथ की गई एक फिल्म को याद किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा।
'हम' फिल्म की शूटिंग की तस्वीर शेयर की
शिल्पा शिरोडकर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंंने साल 1991 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'हम' की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री, रजनीकांत और गोविंदा के साथ गार्डन में खड़ी नजर आ रही हैं। तीनों एक खास अंदाज में फोटो क्लिक करा रही हैं, जिसमें शिल्पा शिरोडकर पिंक कलर की ड्रेस पहने दिख रही हैं।
रजनीकांत के लिए लिखा प्यारा संदेश
इस पोस्ट को शेयर करते हुए शिल्पा शिरोडकर ने कैप्शन में लिखा, ‘मुझे अपने करियर की शुरुआत में ही रजनी सर के साथ काम करने का सौभाग्य मिला था और मैं कहना चाहूंगी कि यह एक ऐसी याद है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगी। रजनी सर आप सचमुच मेरे और हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। आपके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। आप अपनी शैली और पर्दे पर अपने जादू से इंडस्ट्री पर राज करते हैं और हम आने वाले समय में और भी बहुत कुछ देखने के लिए उत्सुक हैं। इंडस्ट्री में 50 साल पूरे करने पर बधाई।’
शिल्पा शिरोडकर का वर्कफ्रंट
शिल्पा शिरोडकर आगामी तमिल फिल्म 'जटाधारा' में नजर आने वाली हैं। यह अलौकिक थ्रिलर फिल्म है। अभिनेत्री कई वर्षों के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। यह फिल्म पौराणिक कथा पर आधारित है। इस फिल्म में सुधीर बाबू के अलावा सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं। 8 अगस्त को फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था।


आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, सरकार ने शुरू किया नया डिजिटल मिशन
"बिहार में अब दरिंदों का होगा तुरंत हिसाब": सम्राट चौधरी की सीधी चेतावनी—अपराध किया तो फोटो पर चढ़ेगी माला
शेयर बाजार में भारी गिरावट, बिकवाली का दबाव बढ़ा
छात्रों ने गर्मी और थकान को लेकर जताई नाराजगी
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक
कई मैचों में 100+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हार का हिस्सा
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा पर चर्चा तेज