कच्छ के समुद्री किनारे पर भारी-भरकम कंटेनरों का रहस्य गहराया
अहमदाबाद/कच्छ: गुजरात मेंकच्छ के समुद्री तट इन दिनों बड़े-बड़े कंटेनर बहकर पहुंच रहे हैं। संदिग्ध कंटनरों के पहुंचने के बाद तमाम एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई है। अभी तक समुद्री लहरों के साथ छह संदिग्ध कंटेनर पहुंचे हैं। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां इनकी जांच कर रही है। ये कंटेनर कच्छ के सुथरी बीच और सैयद सुलेमानपीर के पास मिले हैं। अगस्त की शुरुआत में जखौ मरीन पुलिस को गश्त के दौरान दो कंटेनर पानी में तैरते हुए लावारिस हालत में दिखाई दिए। ये कंटेनर आधे पानी में डूबे हुए थे। इसके बाद, सुथरी के पास समुद्र में एक तीसरा कंटेनर भी पुलिस के संज्ञान में आया था। जो आधा डूबा हुआ था। चर्चा हो रही है कि ये कंटेनर आखिर कहां से आ रहे हैं?
कंटेनरों के आने से एजेंसियां अलर्ट
शुरुआती जांच में दावा किया गया है कि इन कंटेनरों में बेज ऑयल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए तटरक्षक बल, पुलिस, जीआरडी, और एसआरडी विभाग ने कंटेनरों की जांच की है। कंटेनरों को किनारे लाने और उनकी जांच के लिए कस्टम विभाग के अधिकारी भी सक्रिय हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हम इस मामले में प्राथमिक जानकारी जुटा रहे हैं। संभावना है कि ये कंटेनर किसी जहाज से गिर गए हों या समुद्री ज्वार के साथ बहकर तट पर आए हों। हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।
कोई अधिकारी पुष्टि नहीं
इन कंटेनरों के अचानक समुद्र तट पर आने से स्थानीय लोगों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। कुछ का मानना है कि ये किसी जहाज से टूटकर अलग हुए होंगे, जबकि अन्य इसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। कुछ सूत्रों का दावा है कि ये कंटेनर दुबई के जेबेल अली बंदरगाह से बहकर आए हैं। वहां समुद्र में 48 कंटेनर डूब गए थे। इसमें छह गैर-खतरनाक बेस ऑयल वाले थे। ये वही कंटेनर हो सकते हैं। अभी तककच्छ के तट पर कुल 6 कंटेनर मिले हैं। दो कंटेनर पोरबंदर के तट भी मिले हैं। ऐसी चर्चा है कि एक कंटेनर पाकिस्तान की तरफ से भी बहकर गया है।


शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक
कई मैचों में 100+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हार का हिस्सा
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा पर चर्चा तेज
आर-पार की जंग: सस्पेंड आईएएस अधिकारी ने खोली फाइलें, मुख्यमंत्री पर जड़े सार्वजनिक धन की बर्बादी के आरोप
शराब कारोबार और अवैध कमाई के लिंक की जांच
राहुल गांधी का लद्दाख की स्थिति पर प्रहार: युवाओं के भविष्य और लोकतंत्र पर मंडरा रहा है खतरा
खरगोन में 'सरप्राइज विजिट': खरीदी केंद्र पर खुद पहुंचे सीएम, किसानों के साथ बैठकर सुनी उनकी समस्याएं
जबलपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत