नया वेदर सिस्टम एक्टिव, छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर बरसेंगे बादल
रायपुर : छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बीते दो दिनों से कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है। राजधानी रायपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की बौछारों का सिलसिला जारी है। हालांकि बारिश के साथ धूप निकलने से उमस काफी बढ़ गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम-मध्य और इससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के असर से अगले एक सप्ताह तक छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना बनी रहेगी। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है।
तापमान और वर्षा का हाल
पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सर्वाधिक तापमान रायपुर में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान, सभी संभागों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जबकि बस्तर और बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम तंत्र की स्थिति
निम्न दबाव का क्षेत्र: पश्चिम-मध्य और उत्तरी आंध्र प्रदेश व दक्षिण ओडिशा के तटों से लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय।
मानसून द्रोणिका: भटिंडा, वाराणसी, डाल्टनगंज, झारसुगुड़ा से होते हुए उपरोक्त निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र तक फैली हुई।
चक्रवाती परिसंचरण: पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक सक्रिय।


शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक
कई मैचों में 100+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हार का हिस्सा
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा पर चर्चा तेज
आर-पार की जंग: सस्पेंड आईएएस अधिकारी ने खोली फाइलें, मुख्यमंत्री पर जड़े सार्वजनिक धन की बर्बादी के आरोप
शराब कारोबार और अवैध कमाई के लिंक की जांच
राहुल गांधी का लद्दाख की स्थिति पर प्रहार: युवाओं के भविष्य और लोकतंत्र पर मंडरा रहा है खतरा
खरगोन में 'सरप्राइज विजिट': खरीदी केंद्र पर खुद पहुंचे सीएम, किसानों के साथ बैठकर सुनी उनकी समस्याएं
जबलपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत