रायपुर में 15 अगस्त पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, पार्किंग के लिए तय हुए नए पॉइंट
रायपुर : 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 अगस्त को रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। कार्यक्रम में आने वाले दर्शकों और आमंत्रित अतिथियों की सुविधा के लिए पुलिस विभाग ने विशेष मार्ग और पार्किंग व्यवस्था लागू की है। साथ ही, परेड ग्राउंड में कुछ वस्तुएं ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
पार्किंग और प्रवेश व्यवस्था
लाल कार पास धारक वाहन
- रूट: PWD चौक → छत्तीसगढ़ कॉलेज → कुन्दन पैलेस → PWD कॉलोनी → M.T. वर्क्स शॉप गेट → वायरलेस ऑफिस
- पार्किंग: मंच के पीछे स्थित VIP पार्किंग
बिना पास धारक वाहन
- पार्किंग: सेंट पॉल स्कूल ग्राउंड
- प्रवेश: पैदल, पुलिस लाइन R.I. गेट से
स्कूल बसें
- छात्रों को उतारना: धमतरी गेट (पुलिस लाइन पिछला गेट)
- बस पार्किंग: विवेकानंद सरोवर परिक्रमा पथ
सिद्धार्थ चौक/पुरानी बस्ती की ओर से आने वाले बिना पास वाहन
- पार्किंग: विवेकानंद सरोवर परिक्रमा पथ
- प्रवेश: पैदल, धमतरी गेट से
PWD चौक से आने वाले बिना पास वाहन
- सेंट पॉल स्कूल
- प्रवेश: R.I. गेट से पैदल
मीडिया OB वैन
- प्रवेश: धमतरी गेट
- पार्किंग: हेलीपैड के पास
पार्किंग प्रतिबंध
- कार्यक्रम स्थल के चारों ओर सड़कों पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित।
- VIP मार्ग को छोड़कर अन्य मार्गों से ही निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क करने की अपील।
यातायात डायवर्जन
- पेंशनबाड़ा चौक, PWD चौक, और महिला थाना चौक से पुलिस लाइन की ओर केवल कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा।
- सामान्य यातायात को कार्यक्रम समाप्ति तक वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।
परेड ग्राउंड में प्रतिबंधित वस्तुएं
- शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, तंबाकू
- माचिस, लाइटर, ज्वलनशील पदार्थ
- छाता, बोर्ड, वाद्य यंत्र
- आग्नेय अस्त्र, फटाका, चाकू, तलवार, कैंची, ब्लेड
- धारदार/खतरनाक वस्तुएं
- भड़काऊ पोस्टर, गुब्बारे, गेंद
- लकड़ी की लाठी, हॉकी स्टिक
- प्रचार सामग्री, लाउडस्पीकर, हॉर्न, रेडियो
- पालतू जानवर


शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक
कई मैचों में 100+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हार का हिस्सा
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा पर चर्चा तेज
आर-पार की जंग: सस्पेंड आईएएस अधिकारी ने खोली फाइलें, मुख्यमंत्री पर जड़े सार्वजनिक धन की बर्बादी के आरोप
शराब कारोबार और अवैध कमाई के लिंक की जांच
राहुल गांधी का लद्दाख की स्थिति पर प्रहार: युवाओं के भविष्य और लोकतंत्र पर मंडरा रहा है खतरा
खरगोन में 'सरप्राइज विजिट': खरीदी केंद्र पर खुद पहुंचे सीएम, किसानों के साथ बैठकर सुनी उनकी समस्याएं
जबलपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत