मायावती ने सरकार को चेतावनी दी, कहा- गंभीरता से लें मुद्दा, कड़क कार्रवाई करें
फतेहपुर : फतेहपुर में मकबरे के मंदिर होने का दावा करने को लेकर हुए बवाल पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार से अपील की है कि सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और जरूरत पड़े तो सख्त कदम भी उठाने चाहिए।
उन्होंने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि यूपी के जिला फतेहपुर में मकबरा व मन्दिर होने को लेकर चल रहे विवाद व बवाल पर सरकार को किसी भी समुदाय को ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाने देना चाहिये जिससे वहां साम्प्रदायिक तनाव पैदा हो जाये तथा आपसी भाईचारा व सद्भाव भी बिगड़े। सरकार इस मामले को जरूर गंभीरता से ले तथा जरूरत पड़ने पर सख्त कदम भी उठाये।
ये है पूरा मामला
फतेहपुर में मंदिर और मकबरे के विवाद में सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष के आह्वान पर हिंदू संगठनों के लोग मकबरे पर पहुंच गए और बैरीकेडिंग गिराकर मकबरे पर करीब 20 मिनट तक कब्जा कर लिया और इस दौरान मजार और कब्रों में तोड़फोड़ भी की। हिंदू संगठनों का दावा है कि यह मकबरा ठाकुरद्वारा मंदिर है। उन्होंने भगवा झंडा लहरा दिया। धूपबत्ती जलाई और नारेबाजी की। सूचना पर दूसरे समुदाय के लोग भी पहुंच गए और पथराव व मारपीट शुरू हो गई। मामले में 160 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।


सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”
“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
अभिभावकों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
FTA पर मुहर: भारत से न्यूज़ीलैंड जाने वाला सामान पूरी तरह टैक्स-फ्री
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
अब तक 1500 से ज्यादा पेड़ लगाकर पेश की मिसाल