रवि तेजा की ‘मास जतरा’ का टीजर लॉन्च, जानें कब होगी थिएटर्स में रिलीज
मुंबई : साउथ अभिनेता रवि तेजा की आगामी फिल्म 'मास जतरा' का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। अब फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें रवि तेजा और श्रीलीला की शानदार केमिस्ट्री के साथ जोरदार एक्शन-कॉमेडी भी देखने को मिल रही है। मेकर्स ने टीजर जारी करते हुए फिल्म के रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। आइए देखें टीजर और जानें कब रिलीज होगी फिल्म।
पुराने अंदाज में दिखे रवि तेजा
'मास जतरा' के निर्माताओं ने आज 11 अगस्त को फिल्म का टीजर जारी कर दिया है। इस एक मिनट 35 सेकंड के टीजर में अभिनेता रवि तेजा पुराने अंदाज में दिख रहे हैं, जिसमें वह पुलिस की वर्दी पहने, गुंडो की पिटाई करते, मूंछों पर ताव देते और कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अभिनेत्री श्रीलील के साथ एक्टर की केमेस्ट्री भी शानदार लग रही है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
भानु बोगावरापु द्वारा निर्देशित फिल्म 'मास जतरा' सिनेमाघरों में 27 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म को नागा वामसी और साई सौजन्या ने मिलकर बनाया है। फिल्म का निर्माण सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म का संगीत भीम्स सेसिरोलियो धुन ने तैयार किया है।


दो विदेशी और दो पाकिस्तानी कप्तान मैदान में आमने-सामने
बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर
अंपायर के फैसले पर बहस करना माना जाता है अनुशासनहीनता
फॉरेंसिक और साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ रही जांच
बंगाल चुनाव पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले- अब शपथ समारोह में आऊंगा
कथित फर्जीवाड़े के नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी
श्रेयस की कूल कप्तानी बनाम पाटीदार का शांत दिमाग
पंजाब में ED का शिकंजा, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर बड़ी कार्रवाई