मर्चेंट नेवी अफसर की पत्नी की मौत पर बवाल, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीबीसीआईडी मुख्यालय में तैनात एसीपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी की सुसाइड की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि एक मर्चेंट नेवी अफसर की पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। एक ओर अफसर में परिजनों ने सुसाइड करने की बात कही है। वहीं दूसरी ओर विवाहिता के परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चल सकेगा। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
दरअसल, मृतका मधु की शादी 25 फरवरी 2025 को मर्चेंट नेवी सेकेंड अफसर अनुराग सिंह से हुई थी। शादी को अभी सिर्फ छह महीने ही हुए थे। पति अनुराग ने मायके वालों को फोन कर बताया कि मधु ने सुसाइड कर लिया है। वहीं मृतका के पिता फतेह बहादुर सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की हत्या कर शव पंखे से लटका दिया गया है। इंदिरानगर निवासी फतेह बहादुर सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद से ही दामाद दहेज की मांग करता था और न मिलने पर मधु से मारपीट करता था।
पुलिस की कार्रवाई
मधु ने रविवार रात अपनी बड़ी बहन प्रिया को कॉल करके पति पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया था। आरोप है कि गर्भवती होने पर भी मधु को प्रताड़ित किया गया और जबरन गर्भपात करवा दिया गया था। पीड़ित पिता का यह भी कहना है कि अनुराग के अन्य युवतियों से संबंध थे, जिसकी वजह से भी बेटी को परेशान किया जाता था। सूचना पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन मृतका के पिता के गंभीर आरोपों के बाद हत्या की एंगल से भी जांच शुरू की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
लगातार दो घटनाओं से हड़कंप
वहीं लखनऊ में कुछ ही दिनों के भीतर दो पुलिस और प्रशासनिक परिवारों से जुड़ी महिलाओं की संदिग्ध मौत ने सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले सीबीसीआईडी मुख्यालय में तैनात एसीपी की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी थी। अब मर्चेंट नेवी अफसर की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत ने राजधानी में सनसनी फैला दी है।


बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चरित्र पर कीचड़ उछालकर शादी से मुकरा आरोपी; जबलपुर के माढ़ोताल में सनसनीखेज मामला।
शारीरिक बीमारी बनी आत्मघाती कदम की वजह? जबलपुर में 18 वर्षीय छात्रा की मौत से सनसनी।
हार्दिक और क्रुणाल के बीच सबकुछ सामान्य, आरसीबी स्टार ने सोशल मीडिया कयासों को किया क्लीन बोल्ड।
गर्मियों के 3 अनमोल रत्न: नींबू, गन्ना और नारियल; आपकी सेहत के लिए किसका पलड़ा भारी?