ATS की छापेमारी से मचा हड़कंप, अफगानी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा
जबलपुर: एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने वाले तीन अफगानी युवकों समेत छह लोगों को पकड़ा है। एटीएस ने दो अफगानी युवकों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया। कोर्ट के आदेश पर तीन युवकों को जेल भेज दिया गया है। इन लोगों ने फर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवाए थे। एटीएस को जानकारी मिली थी कि जबलपुर से 20 अफगानी युवकों ने पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया है।
10 सालों से जबलपुर में रह रहा सोहबत खान
एटीएस ने सोहबत खान नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया है। वह अफगानिस्तान का रहने वाला है और पिछले दस सालों से जबलपुर में रह रहा था। उसने जबलपुर की एक लड़की से शादी भी कर ली थी। सोहबत खान ने फर्जी कागजात के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवाया था।
जबलपुर के पते से बने आधार कार्ड
सोहबत ने पश्चिम बंगाल के अकबर और इकबाल नाम के दो अफगानी युवकों के भी जबलपुर के पते से पासपोर्ट बनवाए थे। पासपोर्ट बनवाने से पहले आधार कार्ड में पश्चिम बंगाल के पते को बदलकर जबलपुर का फर्जी पता डाला गया था। एटीएस ने बताया कि सोहबत खान 2024 में अफगानिस्तान गया था. वहां उसने एके-47 बंदूक के साथ फोटो खिंचवाई और फेसबुक पर अपलोड की थी।
पासपोर्ट बनाने में मदद करने वाले गिरफ्तार
एटीएस ने पासपोर्ट बनवाने में मदद करने वाले दिनेश गर्ग, महेंद्र कुमार सुखदन और चंदन सिंह को भी गिरफ्तार किया है। दिनेश गर्ग कलेक्टर ऑफिस में चुनाव सेल में काम करता है। अकबर और मोहम्मद इकबाल को कोलकाता से पकड़ा गया है। एटीएस उन्हें जबलपुर ला रही है।


बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चरित्र पर कीचड़ उछालकर शादी से मुकरा आरोपी; जबलपुर के माढ़ोताल में सनसनीखेज मामला।
शारीरिक बीमारी बनी आत्मघाती कदम की वजह? जबलपुर में 18 वर्षीय छात्रा की मौत से सनसनी।
हार्दिक और क्रुणाल के बीच सबकुछ सामान्य, आरसीबी स्टार ने सोशल मीडिया कयासों को किया क्लीन बोल्ड।
गर्मियों के 3 अनमोल रत्न: नींबू, गन्ना और नारियल; आपकी सेहत के लिए किसका पलड़ा भारी?