महाकाल की सवारी बनी पर्यटन की झलक, राजा रूप में दिखे बाबा
उज्जैन: सावन महीने का आज चौथा व आखरी सोमवार है. विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल के धाम में रात 02:30 बजे पट खुलते ही भस्म आरती के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ने लगा. जय श्री महाकाल के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा. विश्व में एक मात्र "दक्षिण मुखी श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की भस्म आरती खास मानी जाती है. भस्म आरती के बाद बाबा का राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया. वहीं सावन के आखिरी सोमवार पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय उज्जैन पहुंचे और महाकाल का आशीर्वाद लिया.
तड़के 2:30 बजे खुले बाबा के पट
मंदिर के आशीष पुजारी ने बताया कि सावन के चौथे सोमवार को तड़के 2:30 बजे महाकाल मंदिर के पट खोले गए. सावन में सोमवार के अलावा दूसरे दिन पट सुबह 3 बजे खोले जाते हैं. जबकि सामान्य दिनों में सुबह 4 बजे बाबा के पट खुलते हैं. पुजारी ने बताया कि भगवान के गणों के पूजन के बाद शिव परिवार का पूजन हुआ. भगवान पर हरि ॐ जल अर्पण कर ध्यान, आव्हान कर भगवान का पंचाभिषेक किया गया. भस्म आरती के बाद बाबा को रजत मुकुट आभूषण, वस्त्र धारण करवाए गए.
रात तक होंगे बाबा महाकाल के दर्शन
भगवान ने दिव्य स्वरूप में निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन दिए. आशीष पुजारी ने कहा शिव के दर्शन करने से अनेक पापों का नाश होता है. साथ ही इस माह में जो भी भक्त शिव को जलधारा, दुग्ध धारा व बैल पत्र चढ़ाता है, तो उसके कई जन्मों के पाप का विनाश होता है. दर्शन का क्रम अल सुबह से शुरू हुआ जो रात 10:30 शयन आरती तक जारी रहेगा.
कैलाश विजयवर्गीय ने किए महाकाल के दर्शन
वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ व अन्य जगह सावन के सोमवार पूरे हो गए हैं. इस बार हमारे यहां सावन में 4 सोमवार थे. हर सोमवार को बाबा की सवारी निकाली गई. भादौ महीने में भी दो सवारी रहेगी. कैबिनेट मंत्री ने बताया कि हमारे सावन के चारों सोमवार हो गए, लेकिन महाराष्ट्र और गुजरात के दो सोमवार हो गए हैं दो और बाकी है. इससे उम्मीद है कि मध्य प्रदेश की भीड़ मंदिर में आज के बाद से शायद कम हो और महाराष्ट्र-गुजरात की भीड़ बढ़ सकती है. इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने मंदिर प्रशासन की तारीफ की.
क्या कुछ और रहेगा आज खास?
सोमवार शाम 04 बजे महाकाल नगर भ्रमण पर निकलेंगे. आज लोक नृत्य कलाकारों के साथ मध्य प्रदेश के चार पर्यटन की झांकिया विशेष होगी. साथ ही अब भादौ महीने की दो और सवारी बाबा महाकाल की निकलना है. एक 11 अगस्त को पांचवी व 18 अगस्त को अंतिम एवं राजसी सवारी.


महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
आजीविका के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
आईफोन और छह लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद