मैं मुख्यमंत्री से भी झगड़ सकता हूं, जानें कैलाश विजयवर्गीय ने क्यों कहा ऐसा
इंदौर : अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री ने फिर अपने बयान से सुर्खियां बटोर ली हैं. शनिवार को कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वे किसी से भी झगड़ सकते हैं, चाहे मुख्यमंत्री क्यो न हो. दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय ने अपने शहर इंदौर के प्रति प्रेम व प्रतिबद्धता जताते हुए ये बड़ा बयान दिया है.
उन्होंने कहा, '' इंदौर ने मुझे सब कुछ दिया है. इसलिए मैं इंदौर के लिए किसी से भी झगड़ सकता हूं, चाहे वह मुख्यमंत्री हो या फिर कोई और बड़ा मंत्री.''
इंदौर के लिए किसी से भी भिड़ सकता हूं
दरअसल, शनिवार को इंदौर की राऊ विधानसभा क्षेत्र में आठ करोड़ रु की लागत से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन कार्यक्रम हुआ. इस कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर के प्रति अपने गहरे लगाव और समर्पण को दोहराते हुए कहा, '' यदि ज़रूरत पड़े तो वे इंदौर के लिए किसी से भी भिड़ सकते हैं, चाहे वह मुख्यमंत्री हों या कोई बड़ा मंत्री.'' उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, '' इंदौर ने मुझे बहुत कुछ दिया है. मेरी पहचान आज जो कुछ भी है, वह यहां के लोगों के प्रेम और आशीर्वाद से ही है. इसलिए इंदौर के लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं. मुझे किसी से भी झगड़ने में तकलीफ नहीं होती, चाहे वह कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों न हो.''
मंत्री ने यह भी कहा कि इंदौर की तरक्की और विकास के लिए वे हमेशा प्रतिबद्ध हैं और इसी सोच के साथ वे विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने नगरीय प्रशासन मंत्री बनते ही इंदौर नगर निगम के समक्ष आई वित्तीय परेशानी का जिक्र करते हुए कहा कि इंदौर नगर निगम के पास जब पैसे नहीं थे तो उन्होंने तुरंत 900 करोड़ रुपए जारी किए. इतने एक साथ नगर निगम ने देख भी नहीं थे. उन्होंने राऊ क्षेत्र के नागरिकों को आश्वस्त किया कि सड़क निर्माण के साथ-साथ अन्य बुनियादी सुविधाएं भी जल्द मुहैया कराई जाएंगी.
इस मौके पर स्थानीय विधायक मधु वर्मा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के एकमात्र ऐसे विधायक हैं जो अपने कराए हुए किसी काम को नहीं भूलते. यह भी इंदौर के प्रति उनकी प्रतिबद्धता है लेकिन मुझे काम करने के बाद अपने ही काम याद नहीं रहते लेकिन इंदौर के लोग सब याद रखते हैं क्योंकि वह हमेशा वफादार होते हैं.


Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट