महाकाल मंदिर के गर्भगृह में विधायक गोलू शुक्ला और उनके बेटे रुद्राक्ष शुक्ला के जबरन घुसने के मामले में जांच पूरी
उज्जैन। उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में विधायक गोलू शुक्ला और उनके बेटे रुद्राक्ष शुक्ला के जबरन घुसने के मामले में जांच पूरी हो गई है। जांच रिपोर्ट मंगलवार तक पेश होने की संभावना है। बताया जा रहा है जांच रिपोर्ट पेश होने के बाद मंदिर के कई कर्मचारियों पर गाज गिरना तय है। हालांकि कार्रवाई किन कर्मचारियों पर होगी। इसको लेकर अभी तक किसी भी कर्मचारी का नाम सामने नहीं आया है।
जांच रिपोर्ट कलेक्टर और मंदिर प्रशासक को सौंपी जाएगी
महाकाल मंदिर के गर्भगृह में विधायक गोलू शुक्ला और उनके बेटे के जबरन घुसने के मामले में मंदिर प्रशासक ने उप प्रशासक एस एन सोनी, जयंत सिंह राठौर और आशीष कलवाड़िया तीन सदस्यों टीम गठित की गई थी। अब इस कमेटी का कहना है कि जांच पूरी हो गई है और जांच रिपोर्ट कलेक्टर और मंदिर प्रशासक को सौंपी जाएगी। उप प्रशासक एस एन सोनी ने आज मिडिया को बताया की विधायक गोलू और उनके बेटे समेत 5 लोगों को गर्भगृह में घुसने की किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं दी गई है। जो भी कर्मचारी मंदिर में उस समय मौजूद थे, उनपर कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि मंगलवार तक स्पष्ट हो जाएगा कि जांच रिपोर्ट में क्या है।
कर्मचारियों के रोकने पर धमकाया
इंदौर विधानसभा क्रमांक-3 से BJP विधायक गोलू शुक्ला की कांवड़ यात्रा 20 जुलाई की रात उज्जैन पहुंची थी. तड़के ढाई बजे BJP विधायक महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उनके साथ बेटा रूद्राक्ष भी था, वे भस्मारती में शामिल होने के लिए मंदिर पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान रूद्राक्ष ने मंदिर के गर्भगृह में जाने की कोशिश की, तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें रोका। जब BJP विधायक के बेटे को अंदर जाने को नहीं मिला तो उन्होंने कर्मचारियों को धमकाया था।


ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा