सरकारी स्कूल में मिड-डे मील बना मज़ाक, 78 मासूमों की सेहत से खिलवाड़
बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक सरकारी स्कूल में बच्चों के मध्यान्ह भोज में कुत्ते का जूठा खाना खिलाया गया है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल में करीब 78 बच्चों को कुत्ते का जूठा भोजन दिया गया था। स्कूल के जिन छात्रों ने मध्यान्ह भोजन किया था उन सभी का एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए हैं। मामला जिले के पलारी विकासखंड का है। इस घटना को लेकर पूरे गांव में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, सातवीं और आठवीं कक्षा के कुल 78 बच्चों को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया है। मामले की जांच के लिए एसडीएम, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
मना करने के बाद परोसा गया खाना
पलारी ब्लॉक के ग्राम लछनपुर मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने बताया कि मध्यान्ह भोजन बनने के बाद खुला रखा हुआ था। तभी एक कुत्ता आया और सब्जी खाने लगा। इसकी शिकायत बच्चों ने स्कूल टीचर से की। जिसके बाद टीचर ने बच्चों के खाने में सब्जी परोसने से मना कर दिया था। टीचर के मना करने के बाद भी बच्चों को खाना परोस दिया गया। बच्चों ने जब मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी तो परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
विधायक ने लिखा लेटर
पूछताछ के बाद स्कूल के 78 बच्चों को स्वीकार किया की उन्होंने सब्जी खाई है। जिसके बाद उन्हें एंटी-रेबीज का एक-एक डोज लगाया गया। वहीं, कसडोल विधानसभा सीट से विधायक संदीप साहू ने इस मामले में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जांच की मांग की है।
स्व सहायता समूह की लापरवाही
मामले की जांच करने के लिए 2 अगस्त को स्कूल शिक्षा विभाग की टीम स्कूल पहुंची। जांज में सामने आया कि स्थानीय स्व सहायता समूह, जो मिड-डे मील की जिम्मेदारी संभाल रहा था, उस पर पहले भी कई बार लापरवाही के आरोप लग चुके हैं। बच्चों को कम खाना देना, दोबारा मांगने पर डांटना या गुस्से में अधिक खाना फेंककर देना जैसी शिकायतें आम हो गई थीं। इसके अलावा खाने में कभी चींटी कभी कीड़े निकालना आम बात थी सफाई का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रखा जाता था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा