हद पार: अमरोहा में दो भाइयों की दरिंदगी से परेशान युवती ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में खोला राज
अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के सैदनगली थाना क्षेत्र के देहरा मिलक गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक छात्रा ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने मरने से पहले अपने हाथ पर सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने गांव के ही अरुण और सुशील नामक युवकों पर गंभीर आरोप लगाए। इस घटना ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया है, और परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों में आक्रोश है।
क्या है पूरा मामला
छात्रा की भाभी मोनिका ने पुलिस को बताया कि, छात्रा एक दिन अपने चचेरे भाई के साथ बाइक पर बैठकर कॉलेज जा रही थी, जब अरुण (25) और सुशील (34) ने उसका वीडियो बना लिया। अरुण गांव में ही ऑनलाइन फॉर्म भरवाने का काम करता है। सुशील नोएडा में प्राइवेट जॉब करता है। इसके बाद, अरुण ने इस वीडियो का इस्तेमाल कर छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू किया। उसने छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला और रुपयों की मांग की। रूचि ने कई बार दोनों को पैसे भी दिए। लेकिन इस बार दोनों ने 60 हजार रुपए मांगे। जब छात्रा ने इसका विरोध किया, तो अरुण ने वीडियो को गांव के लोगों के वॉट्सएप ग्रुपों पर वायरल करने की धमकी दी। इस अपमान और मानसिक दबाव को सहन न कर पाने के कारण छात्रा ने आत्महत्या का रास्ता चुन लिया। छात्रा का शव उसके घर के एक कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका के हाथ पर लिखे सुसाइड नोट में अरुण और सुशील को उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है। सुसाइड नोट में छात्रा ने बताया कि वह लगातार ब्लैकमेलिंग और मानसिक उत्पीड़न का शिकार थी, जिसने उसे इस कदम तक पहुंचा दिया।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही सैदनगली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी अरुण (25) और सुशील (34) पुलिस की हिरासत में है और परिजनों की तहरीर के आधार पर उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अमरोहा पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस ने यह भी पुष्टि की कि वॉट्सएप ग्रुप में वायरल वीडियो की जांच की जा रही है, और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
परिवार और गांव में आक्रोश
छात्रा की आत्महत्या के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। गांव में भी इस घटना को लेकर गुस्सा है, और ग्रामीणों ने पुलिस से शीघ्र न्याय की गुहार लगाई है।


राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”