आर्मी वैन हादसे में चीख-पुकार, स्कूली छात्रा की गई जान, कई घायल
मेरठ : मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। छात्र-छात्राओं को स्कूल लेकर जा रही आर्मी की वैन में तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में छात्रा आर्या सिरोही की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। मृतक छात्रा किस कक्षा में पढ़ती है इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी, तभी सामने से आए तेज रफ्तार कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और वैन में सवार छात्र छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि कैंटर ओवरलोडेड था। तेज रफ्तार के साथ वह सीधा वैन में जा घुसा। वहीं टक्कर लगने से स्कूल वैन का कचूमर हो गया। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतका आर्या के परिवार में मातम का माहौल है।


राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला