'मोहित सूरी इज़ बैक!' दर्शकों को भाया इमोशन और पैशन से भरपूर नया अंदाज़
मुंबई : मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ जैसी यादगार सुपरहिट लव स्टोरी देने वाले मोहित सूरी इस बार एक नई प्रेम कहानी के साथ लौटे हैं। फिल्म में इश्क, जुनून, दर्द और तड़प की कहानी को दिखाया गया है। ‘सैयारा’ पूरी तरह से एक रोमांटिक-लव स्टोरी है। फिल्म के गाने पहले से ही सुपरहिट हो चुके हैं, तो वहीं एडवांस बुकिंग में भी फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा था। अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है, तो जानते हैं कि इसे देखने वालों का कैसा है रिएक्शन और एक्स (ट्विटर) पर कैसे रिव्यू दे रहे हैं।
लोगों ने बताया- शानदार इमोशनल फिल्म
सैयारा देखकर लौटे अधिकांश लोग फिल्म से संतुष्ट नजर आ रहे हैं और फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस फिल्म ने मुझे रुलाया और मुझे प्यार और भरोसे पर फिर से यकीन करना सिखाया है। यह एक शानदार इमोशनल फिल्म है। सिनेमाहॉल से एक वीडियो भी सामने आ रहा है, जिसमें एक शख्स फिल्म देखकर काफी भावुक हो गया और रोने लगा।
फैंस ने दिए साढ़े चार स्टार
एक अन्य यूजर ने फिल्म के संगीत, सिनेमेटोग्राफी और स्क्रीनप्ले की तारीफ करते हुए फिल्म को शानदार बताया। एक यूजर ने फिल्म को साढ़े चार स्टार देते हुए शानदार बताया। यूजर ने लिखा, ‘मोहित सूरी फिर से रोमांस जॉनर में वापस आ गए हैं।’ फैंस ने एक्टिंग और गानों की भी तारीफ की है।
अहान और अनीत की एक्टिंग से प्रभावित हुए लोग
एक प्रशंसक ने अहान पांडे और अनीत पड्डा की एक्टिंग की तारीफ करते हुए इसे एक मजबूत डेब्यू बताया है। साथ ही फिल्म को साढ़े चार स्टार भी दिए हैं। लोगों को अहान पांडे और अनीत पड्डा की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है। अधिकांश यूजर फिल्म को साढ़े चार स्टार लायक बता रहे हैं।
लंबे वक्त बाद एक और लव स्टोरी लेकर लौटे मोहित सूरी
‘सैयारा’ के जरिए मोहित सूरी ने एक बार फिर लव स्टोरी और रोमांटिक जॉनर में वापसी की है। इस फिल्म के गाने पहले से ही लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘सैयारा’ से अहान पांडे और अनीत पड्डा दोनों ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं।


मथुरा की अनोखी कथा: कैलाश से पहुंचे महादेव, बने शहर के रक्षक
क्यों चाणक्य ने कहा- विवाहित व्यक्ति ही हो शासन के लायक? जानिए तर्क
शादी से पहले संभल जाएं! इन नक्षत्रों में विवाह को लेकर बड़ा अलर्ट
राशिफल 28 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में