प्रधानमंत्री आवास योजना से खुद का पक्का मकान मिलने से खुश है लोग
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का लाभ अब समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना से दूरस्थ अंचलों के लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है और हितग्राही अब अपने खुद के मकान में सुकुन से जीवन व्यतीत कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिले में करीब 74 हजार 346 मकान पूर्ण हो चुके हैं।
जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम खटंगा के एक साधारण परिवार की कहानी इसका जीवंत उदाहरण हैए जहाँ शासन की तीन योजनाओं ने एक साथ उनकी ज़िंदगी को नई दिशा दी है।
सुरेशराम की पत्नी सुमित्रा बाई बताती हैं, पहले हम कच्चे घर में रहते थे। बरसात हो या गर्मी हमेशा डर बना रहता था। पानी टपकता थाए दीवारें गिरने का डर और रात-बिरात साँप, बिच्छू का डर अलग से। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर अब हमारे लिए एक नई दुनिया जैसा है। अब न डर हैं न परेशानीं घर भी साफ-सुथरा है और बच्चों को पढ़ने-लिखने का भी अच्छा माहौल मिल गया है।
उनकी बेटी कुमारी संगीता बताती है, जब कच्चा घर था तब हम पढ़ाई भी ठीक से नहीं कर पाते थे। बरसात के दिन बहुत दिक्कत होती थी। अब जब पक्का घर मिला हैं तो मन लगता है। हम अब बहुत खुश हैं।
सुमित्रा बाई आगे बताती हैं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गैस सिलेंडर और चूल्हा मिलने से अब हम धुँआरहित खाना बना पाते हैं। पहले जंगल से लकड़ी लाना पड़ता था आग जलाना सब बहुत मुश्किल था। आँख में जलन खाँसी और समय भी ज्यादा लगता था। अब रसोई में आसानी से खाना बनाते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि मुझे मुख्यमंत्री महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपये मिलते हैं। उसी से हम तेल, नमक, साबुन जैसे ज़रूरी सामान खरीद लेते हैं। कभी बेटी को स्कूल के लिए कॉपी-किताब भी लेना हो तो उसी से काम चल जाता है। परिवार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया।


Gangtok में PM का अलग अंदाज, युवाओं संग फुटबॉल खेलकर जीता दिल
जनगणना के चलते Bhopal में कलेक्टर का बड़ा आदेश, अवकाश रद्द
‘जय महाकाली’ vs ‘जय श्रीराम’: बंगाल की सियासत में नया मोड़
विकास की समीक्षा और जनसमस्याओं पर मंथन, 5 मई को खास आयोजन
वाराणसी/यूपी में खौफनाक घटना, गुस्साई भीड़ ने युवक पर किया हमला
इंदौर में छापेमारी का बड़ा अभियान, होटल-हॉस्टल संचालकों में हड़कंप
पीएम मोदी का काशी दौरा: इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर विकास तक कई योजनाओं की सौगात
लुधियाना-आजमगढ़ रूट पर हादसा, तेज रफ्तार बस ने खोया संतुलन
लिव-इन रिलेशनशिप केस में Supreme Court of India की सख्त टिप्पणी, कहा- हालात समझना जरूरी
लखीमपुर खीरी हादसा: बाइक सवारों को कुचला, चार की दर्दनाक मौत
कहीं राहत तो कहीं आफत: MP में बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता