टीम इंडिया की दमदार ओपनिंग, महिला वनडे में इंग्लैंड को दी करारी शिकस्त
नई दिल्ली : टी20 सीरीज जीतने के बाद वनडे सीरीज जीतने के इरादे से उतरी भारतीय टीम ने पहले मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम ने 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 258 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 48.2 ओवर में छह विकेट पर 262 रन बनाकर मैच जीत लिया। दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अगला वनडे 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम किया था।
इंग्लैंड की पारी
इंग्लैंड की कप्तान नैट शीवर ब्रंट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम की ओपनिंग खराब रही थी। 20 रन तक टीम ने दो विकेट गंवा दिए थे। टैमी ब्यूमोंट पांच रन और एमी जोंस एक रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद एम्मा लैंब ने कप्तान शीवर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी निभाई। एम्मा 50 गेंद में चार चौके की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, कप्तान शीवर 52 गेंद में पांच चौके की मदद से 41 रन बना सकीं। एक वक्त इंग्लैंड ने 97 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद सोफिया डंकले और डेविडसन रिचर्ड्स ने पांचवें विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी निभाई। सोफिया 92 गेंद में नौ चौके की मदद से 83 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, डेविडसन 73 गेंद में दो चौके की मदद से 53 रन बना सकीं। सोफिया एक्लेस्टोन 19 गेंद में तीन चौके की मदद से 23 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत की ओर से क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, अमनजोत कौर और श्री चरणी को एक-एक विकेट मिला।
भारत की पारी
259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत ठीक ठाक रही। स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई। मंधाना 24 गेंद में पांच चौके की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, प्रतिका ने फिर दूसरे विकेट के लिए हरलीन देओल के साथ 46 रन की साझेदारी निभाई। प्रतिका 51 गेंद में तीन चौके की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुईं। हरलीन और कप्तान हरमनप्रीत भी कुछ खास नहीं कर सकीं। हरलीन 44 गेंद में चार चौके की मदद से 27 रन बनाकर और हरमनप्रीत 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। फिर जेमिमा रॉड्रिग्स ने दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी हुई। जेमिमा 54 गेंद में पांच चौके की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुईं और अर्धशतक से चूक गईं। वहीं, ऋचा घोष ने 10 रन बनाए। दीप्ति ने फिर अमनजोत कौर के साथ मिलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। दीप्ति 64 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 62 रन और अमनजोत 14 गेंद में तीन चौके की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद रहीं। इंग्लैंड की ओर से चार्लोट डीन को दो विकेट मिले। वहीं, लॉरेन बेल, एक्लेस्टोन और फाइलर को एक-एक विकेट मिला।


AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात
अकादमी उद्घाटन में कोहली की मौजूदगी, युवा खिलाड़ियों को मिला मोटिवेशन
मनुहार न आई काम: पत्नी के सामने पति ने उठाया आत्मघाती कदम