शिक्षित युवा संकट: PLFS के अनुसार शहरी बेरोजगारी शिखर पर, महिलाओं की कृषि भागीदारी में गिरावट
व्यापार : शहरी इलाकों में बेरोजगारी दर जून, 2025 में बढ़कर 18.8 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई। मई में यह 17.9 फीसदी रही थी। ग्रामीण बेरोजगारी दर भी 13.7 फीसदी से बढ़कर 13.8 फीसदी पहुंच गई। हालांकि, इस अवधि में पूरे देश में बेरोजगारी दर 5.6 फीसदी पर स्थिर रही।
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मासिक आवधिक श्रमबल सर्वे (पीएलएफएस) के आंकड़ों के मुताबिक, महिलाओं में बेरोजगारी दर पिछले महीने घटकर 5.6 फीसदी पर आ गई, जो मई में 5.8 फीसदी रही थी। इस दौरान कृषि क्षेत्र में ग्रामीण महिला श्रमिकों की हिस्सेदारी मई के 70.2 फीसदी से घटकर 69.8 फीसदी रही।
वर्तमान साप्ताहिक स्थिति (सीडब्ल्यूएस) में जुटाए गए नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए बेरोजगारी दर मई की तुलना में घटी है। इसकी प्रमुख वजह खुद का काम करने वाले श्रमिकों की हिस्सेदारी में वृद्धि और बेरोजगार व्यक्तियों की संख्या में कमी आना है। यह सर्वे देशभर के 89,493 परिवारों के 3,80,538 लोगों से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों के 49,335 और शहरी इलाकों के 40,158 परिवार शामिल हैं।
15-29 साल के लोगों में भी बढ़ी बेरोजगारी
सर्वे के मुताबिक, 15-29 आयु वर्ग के लोगों में बेरोजगारी दर मई के 15 फीसदी से बढ़कर 15.3 फीसदी पहुंच गई। वहीं, 15-29 आयु वर्ग की महिलाओं में भी यह दर बढ़कर 17.4 फीसदी पहुंच गई, जो मई में 16.3 फीसदी थी। इसमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र शामिल हैं। इस आयु वर्ग के पुरुषों में बेरोजगारी दर 14.7 फीसदी रही, जो मई के 14.5 फीसदी की तुलना में अधिक है। सर्वे से पता चला है कि 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों में श्रमबल भागीदारी दर (एलएफपीआर) जून में घटकर 54.2 फीसदी रह गई। मई में यह 54.8 फीसदी रही थी। ग्रामीण क्षेत्रों में यह दर 56.1 और शहरों में 50.4 फीसदी रही।
अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती 9.7 फीसदी बढ़ी
देश में काम के आधार पर निश्चित अवधि वाली यानी अस्थायी नौकरियों की संख्या बढ़ी है। इस श्रेणी में कर्मचारियों की संख्या पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में 9.7 फीसदी बढ़ी है। इंडियन स्टाफिंग फेडरेशन (आईएसएफ) की रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर तनाव और व्यापार युद्ध के बीच सतर्क धारणा के बावजूद 2024-25 में उद्योग ने 1.39 लाख नए अस्थायी कर्मचारियों को जोड़ा। फेडरेशन के उपाध्यक्ष मनमीत सिंह ने कहा, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भर्ती करने वाले उद्योग ने 2024-25 की चौथी तिमाही में 2.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की।


वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक