Amitabh Bachchan की दमदार वापसी, बेटे Abhishek ने दी खास अंदाज में बधाई
मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति शो का 17वां सीजन लेकर आ रहे हैं, जो जल्द शुरू होने वाला है। बीते मंगलवार को इस शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ, जिसे अभिषेक बच्चन ने शेयर करते हुए अपने पिता बिग बी को शानदार तरीके से बधाई दी है। चलिए जानते हैं कि अभिषेक ने क्या लिखा।
अभिषेक बच्चन ने पिता को कहा बॉस
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर 'केबीसी' के 17वें सीजन का नया प्रोमो शेयर किया है, जो मंगलवार को रिलीज हुआ था। इसे साझा करते हुए अभिनेता ने अपने पिता अमिताभ बच्चन की तारीफ करते हुए ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, ‘द बॉस, वापस आ गया है।’ इसके साथ ही अभिषेक ने प्रोमो में बोला गया एक डायलॉग भी लिखा, ‘केबीसी के साथ ऐपिनमेंट, ऐपिनमेंट। अंग्रेजी बोलता है।’
क्या है शो का नया प्रोमो?
मंगलवार को 'केबीसी' के आगामी 17वें सीजन का नया प्रोमो रिलीज हुआ। इसमें दिखाया जाता है कुछ लोग रेस्तरां में खाना खाने आए हैं और वहां मौजूद होटल की मैनेजर को वेटर कहकर मजाक उड़ाते हैं और उससे मंचूरियन लाने के लिए कहते हैं। इस पर होटल की मैनेजर उन्हें मंचूरियन के आविष्कार की पूरी जानकारी देते हुए उन सभी की बोलती बंद कर देती है। इसके बाद अमिताभ बच्चन बताते हैं कि वो 11 अगस्त से केबीसे शो को लेकर आ रहे हैं।
अभिषेक बच्चन का वर्कफ्रंट
अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार हालिया रिलीज फिल्म ‘कालीधर लापता’ में नजर आए हैं। इसके अलावा अभिनेता को इससे पहले ‘हाउसफुल 5’ में देखा गया था।


वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक