होटल कारोबारी के घर से 70 लाख कैश, कस्टम मिलिंग घोटाले में जांच तेज
रायपुर: प्रदेश में कस्टम मिलिंग और रेल नीर घोटाले में ईडी की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले होटल कारोबारी के ठिकानों पर छापा मारा है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विजय अग्रवाल के ठिकानों पर मंगलवार को छापा मारा। साथ ही दुर्ग स्थित दीपक नगर में उनके निवास और होटल सागर इंटरनेशनल सहित कई परिसरों में सुबह करीब 6 बजे ईडी की टीम ने दबिश दी।
यह कार्रवाई कस्टम मिलिंग घोटाले और रेल नीर घोटाले से जुड़ी जांच के सिलसिले में की गई है। ईडी की टीम तीन इनोवा गाड़ियों में पहुंची थी, जिनके साथ केंद्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) के जवान भी मौजूद थे। दोपहर 12:30 बजे एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी जांच में शामिल हुए।
सरकारी अधिकारियों के साथ साठगांठ
ईडी ने विजय अग्रवाल के चार्टर्ड अकाउंटेंट को भी पूछताछ के लिए तलब किया है। प्रवर्तन निदेशालय की इस कार्रवाई को कस्टम मिलिंग घोटाले के आरोपित राइस मिलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष कैलाश रूंगटा और कारोबारी पप्पू बंसल के साथ विजय अग्रवाल के संबंधों से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि सरकारी अधिकारियों के साथ साठगांठ की जानकारी मिलने के बाद ईडी की टीम ने यह कार्रवाई की।
दिल्ली से 15 करोड़ रुपये नकद मिलने की चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, दुर्ग में हुई कार्रवाई में ईडी को करीब 70 लाख रुपये नकद मिले हैं, जबकि विजय अग्रवाल के बड़े भाई शरण अग्रवाल के दिल्ली के महारानी बाग स्थित आवास पर छापे के दौरान करीब 15 करोड़ रुपये नकदी मिलने की चर्चा है।
गौरतलब है कि विजय अग्रवाल का नाम पहले रेल नीर घोटाले में सामने आ चुका है। वे भिलाई के एक बड़े रेलवे ठेकेदार भी हैं। उनके परिवार की रायपुर में फाइव स्टार होटल ‘कोर्टयार्ड मैरियट’ में भी हिस्सेदारी है। चर्चा है कि उनकी कई फर्में विभिन्न नामों से पंजीकृत हैं, जिनमें उनके अन्य परिजन भी कारोबारी में शामिल हैं।


वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक