संदीप रेड्डी वांगा के समर्थन में उतरे मोहित सूरी, कहा- 'क्रिएटिविटी पर पाबंदी नहीं लगाई जा सकती'
मुंबई : निर्देशक मोहित सूरी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सैयारा’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस बीच अब मोहित सूरी ने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा का समर्थन किया है। उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की कहानियों की भी तारीफ की और बताया कि वो ‘एनिमल’ के भी फैन हैं।
फैंस तैयार करते हैं विवाद
फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत में मोहित सूरी ने कहा कि संदीप रेड्डी वांगा की फिल्मों को लेकर जो विवाद होते हैं, वो अक्सर फैंस के द्वारा ही पैदा किए जाते हैं। खुद को संदीप रेड्डी वांगा का फैन बताते हुए निर्देशक ने कहा, “मुझे उनकी फिल्में बहुत पसंद हैं। हम उन्हें विवादास्पद बनाते हैं। यही कहानी आप किसी गैंगस्टर के साथ दिखाओ। महेश भट्ट ने ‘सड़क’ में दिखाई है। हम सिनेमा के उसी स्कूल से हैं। राम गोपाल वर्मा ने भी ऐसी फिल्में बनाई हैं। हर किसी को अपनी फिल्म बनाने का हक है। आपको इसे पसंद करने या न करने का हक है।
‘एनिमल’ के बाद मैंने किया था संदीप को मैसेज
मोहित सूरी ने आगे कहा कि बहुत कम लोग सोचते हैं कि ‘अर्जुन रेड्डी’ और ‘कबीर सिंह’ में कोई अंतर नहीं है। मुझे लगता है कि दोनों फिल्मों में बहुत फर्क है। दूसरे भाग में ज्यादा इमोशंस हैं। मुझे ‘एनिमल’ बहुत पसंद आई। ‘एनिमल’ के दौरान मैंने उन्हें मैसेज किया था कि मैं संदीप रेड्डी वांगा का प्रशंसक हूं।
18 जुलाई को रिलीज होगी ‘सैयारा’
मोहित सूरी इन दिनों अपनी आगामी रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। यह एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें प्यार, जुनून की कहानी को दिखाया गया है। यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म के रिलीज होने से पहले इसके गाने लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।


वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक