बढ़ रहा सबसे बड़े चमत्कारी शिवलिंग का आकार, भूतेश्वर नाथ मंदिर का रहस्य आज भी रहस्य
छत्तीसगढ़ में सावन माह की शुरुआत के साथ ही चारों ओर आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा है. गरियाबंद जिले में स्थित प्रसिद्ध भूतेश्वर नाथ महादेव मंदिर इन दिनों शिवभक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. यहां स्थापित 80 फीट लंबा और 210 फीट गोलाई वाला अद्भुत स्वयंभू शिवलिंग भक्तों को चमत्कृत कर रहा है, जिसके दर्शन और जलाभिषेक के लिए दूरदराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. यहां हर रोज काफी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं.
आसपास के गांव के लोगों का मानना है कि पहले भूतेश्वर महादेव एक छोटे टीले के रूप में थे. फिर धीरे-धीरे इनका आकार बढ़ता गया. साथ ही शिवलिंग के आकार में बढ़ाव अब भी जारी है. यह शिवलिंग न सिर्फ अपने विशाल आकार के लिए विख्यात है बल्कि इसे प्रकृति का एक अनमोल और स्वनिर्मित उपहार माना जाता है. स्थानीय लोगों की प्रबल मान्यता है कि यह शिवलिंग स्वयं पृथ्वी से प्रकट हुआ है और वर्षों से इसी स्थान पर विद्यमान है. इसका विशालकाय स्वरूप और इसकी प्राकृतिक उत्पत्ति इसे और भी रहस्यमयी और पूजनीय बनाती है.
सावन मास में लगती लंबी कतारें
सावन के पावन महीने में भूतेश्वर नाथ मंदिर की छटा देखते ही बनती है. हर सोमवार और पूरे सावन माह में पूजन-अर्चन के लिए यहां भक्तों की लंबी कतारें लगती हैं. स्थानीय श्रद्धालु हों या दूरदराज से आए कांवड़ यात्री, सभी ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ महादेव को जल अर्पित करने पहुंचते हैं. कांवड़ यात्रा के दौरान ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर शिवमय वातावरण में डूबा रहता है, जहां भक्तिगीतों की गूंज और धूप-दीप की सुगंध मन को शांति प्रदान करती है.
दर्शन मात्र से दूर होते दुख-दर्द
इस स्वयंभू शिवलिंग को लेकर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है. मान्यता है कि भूतेश्वर नाथ महादेव के दर्शन मात्र से भक्तों के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. यह स्थल केवल एक मंदिर नहीं बल्कि आस्था, विश्वास और प्राचीन परंपरा का प्रतीक है, जो हर साल हजारों भक्तों को अपनी ओर खींचता है.


जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप